फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्रोई की कोर्ट में पेशी आज

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कोर्ट में पेशी आज
विज्ञापन

सिरसा। काले हिरण का शिकार करने पर सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को बुधवार सुबह राजस्थान पुलिस पेशी पर सिरसा लाएगी। 21 अगस्त को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने राजस्थान की भरतपुर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का प्रोडक्शन वारंट जारी किया था। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने दो सितंबर 2016 को सिरसा की डबवाली कोर्ट में पेश होने आए गैंगस्टर छोटू भाट पर अपने शूटरों से हमला करवाया था। लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ डबवाली शहर थाना में केस दर्ज है। इस मामले बुधवार को राजस्थान पुलिस उसे सत्र न्यायालय में पेशी करेगी।
विज्ञापन

मामले के अनुसार दो सिंबर 2016 को सिरसा जेल में कैद गैंगस्टर छोटू भाट की डबवाली कोर्ट में पेशी थी। कड़ी सुरक्षा में पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने लगी तो चार युवकों ने उसपर ताबड़ तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में छोटू भाट व पुलिस कर्मी दलबीर सिंह को गोली लगी, लेकिन दोनों की जान बच गई। हमलावर फायरिंग करके कार में सवार होकर हनुमानगढ़ सीमा में दाखिल हो गए। यहां पर राजस्थान पुलिस ने उनसे मुठभेड़ हो गई और पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अबोहर निवासी संदीप, प्रवीण उर्फ गोगी, गांव गंगा निवासी बलदेव सिंह, जैतो मंडी (फरीदकोट) निवासी गोबिंद ने पुलिस को बताया कि वे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्रोई के शूटर हैं। लॉरेंस के कहने उन्होंने छोटू भाट को मारने के लिए उसपर डबवाली कोर्ट में हमला किया। हमले के समय लॉरेंस बिश्नोई पंजाब की अबोहर जेल में कैद था। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई पंजाब, हरियाणा व राजस्थान की सबसे खतरनाक गैंग में से एक का लीडर है। हैरानी की बात यह है कि जेल में रहकर भी वह गैंग को ऑपरेट करता रहता है। रिपोर्ट बताती है कि वह जेल में अमूमन विदेशी सिम से वॉट्सएप के जरिए सारे कामों को अंजाम देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें