फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से परेशान किसान ने ट्रेन से कटकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली।
विज्ञापन

गांव गदराना में कर्ज से परेशान एक किसान ने रेलगाड़ी के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गदराना निवासी बलबीर सिंह के रूप में हुई है। रेलवे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक के चाचा हरमंद्र सिंह व शमशेर सिंह के बयान पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मृतक के चचेरे भाई शमशेर सिंह ने बताया कि उसके भाई ने अपनी जमीन के अलावा 14 एकड़ जमीन ठेके पर ले रखी थी। इस बार नरमे की फसल की पैदावार न होने कारण वह कर्जदार होने से परेशान था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। उसने बताया कि इस बार उसके खेत में नरमा की पैदावार नाम मात्र ही हुई जिस कारण उसके सिर पर जमीन का ठेका, स्प्रे आदि का कर्ज काफी हो गया है। फसल न होने और कर्ज के कारण वह कई दिनों से मानसिक तौर से परेशान था। सोमवार सुबह बलवीर सिंह का शव रेलवे लाइन पर मिला, जिसके चलते कयास लगाए जा रहे हैं कि कर्ज से परेशान होकर ही बलबीर सिंह ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। घटना की सूचना मिलने पर सिरसा से रेलवे पुलिस के थाना प्रभारी सक्कतर सिंह टीम के साथ पहुंचे और परिजनों के ब्यान दर्ज किए। थाना प्रभारी सक्कतर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के चाचा हरमंद्र सिंह व शमशेर सिंह के ब्यान पर इतफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा दिया। बलबीर सिंह के एक बेटा व एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें