फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बुलाकर किशोरी से रेप की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
घर बुलाकर किशोरी से रेप की कोशिश
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के एक मुहल्ला निवासी महिला ने दो युवकों के खिलाफ तहरीर देकर उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुराचार का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुकदमा दर्ज कराते हुए महिला ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी मोहल्ले के एक दर्जी के यहां गई थी। आरोप है कि लौटते समय मोहल्लेे के ही दो युवकों ने उसकी बेटी को घर में बुला लिया और कमरे की कुंडी लगाकर दोनों ने पहले छेड़छाड़ की और बाद में दुराचार का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर दोनों आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। किशोरी ने घर आकर सारा वाकया अपनी मां को बताया तो पीड़ित मां ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। दोनों आरोपी फरार है, जिन्हें पुलिस तलाश कर रही है।

देशी रायफल समेत बंदी
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। रामराज पुलिस ने खादर क्षेत्र के गांव लालपुर रहड़वा निवासी आरोपी को देशी रायफल और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। रामराज एसओ आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि दरोगा जयपाल सिंह देवल क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान ग्रेवाल फार्म की ओर से आरोपी देशी रायफल के साथ आता मिला। पुलिस को देखकर वह भाग खड़ा हुआ, जिसे पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी ऋषिपाल पुत्र पूर्ण सिंह निवासी गांव लालपुर रहडवा को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्शल आर्ट में मीरापुरके खिलाड़ी चमके
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। हस्तिनापुर में आयोजित ऑल इंडिया मार्शल आर्ट चैंपियनशिप प्रतियोगिता में मीरापुर के पांच खिलाड़ियों ने गोल्ड और सिल्वर पदक जीते। मीरापुर जीरो क्लब के कोच विपिन मलिक ने बताया कि हस्तिनापुर के न्यू ब्लूकम पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय 10वीं आल इंडिया मार्शल आर्ट प्रतियोगिता हुई। जीरो क्लब के खिलाड़ियों ने हापुड़, मेरठ, हस्तिनापुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, खतौली आदि से आई टीमों के खिलाड़ियों के साथ अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। फाइनल आयोजन में मीरापुर के सुहेल ने 60 किलो वर्ग में, अमन ने 50 किलो वर्ग में, आयुष शिवाच ने 70 किलो वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया। फराज ने सिल्वर मेडल जीता। मोहम्मद उस्मान ने बेस्टर फाइटर की ट्राफी जीती। विजेता खिलाड़ियों का मीरापुर पहुंचने पर स्वागत किया गया। कोच विपिन मलिक, राजनीश सैनी, शाहनजर राईन व टीम मैनेजर विरेंद्र सैनी, सहयोगी जावेद, दानिश, अमजद, सोनू, विशाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें