फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 किलोग्राम अफीम सहित एक आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की एंटी नॉरकोटिक सेल ने एक कार से 5.04 ग्राम अफीम बरामद की । आरोपी कार चालक कृष्ण कुमार सेक्टर -19 के सिरसा का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एंटी नॉरकोटिक सेल सिरसा के इंचार्ज दाताराम वीरवार को अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान सेक्टर 20 के टी प्वाइंट के पास नाके पर उनको खबर मिली कि एक गाड़ी में भारी मात्रा में अफीम लाई जा रही है। सूचना के आधार पर उनकी टीम ने नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी लेनी शुरू की। इसी दौरान शहर की तरफ से एक कार आती दिखी। संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने कार को रुकवाकर तलाशी ली तो 5 किलो 40 ग्राम अफीम बरामद हुई। कार की तलाशी राजपत्रित अधिकारी बीडीपीओ रवि बागड़ी की मौजूदगी में ली गई। आरोपी कार चालक की पहचान कृष्ण कुमार निवासी सेक्टर 19 के तौर पर हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें