फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: घुकांवाली में क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई

विज्ञापन
​डबवाली।पुलिस कर्मचारी के साथ युवा व अन्य । पुलिस
विज्ञापन
डबवाली। नशा मुक्ति टीम डबवाली ने गांव घुकांवाली में क्रिकेट प्रतियोगिता करवाकर युवाओं को नशा मुक्ति का संदेश दिया। एसपीओ हरगोबिंद ने युवाओं का हौसला बढ़ाया व नशे से दूर रहने व आत्मविश्वास से परिपूर्ण जीवन जीने बारे प्रेरित किया गया। टीम ने थाना कालांवाली क्षेत्र के गांव सिंहपुरा, दादू, पक्का शहीदा व धर्मपुरा से 14 और गांव मलिकपुरा व मटदादू से आठ नशा पीड़ितों को सरकारी अस्पताल से उचित काउंसिलिंग करवाकर उनका इलाज शुरू करवाया गया।
विज्ञापन


इस दौरान दो नशा पीड़ितों को कालांवाली के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया गया। इसी तरह नशा मुक्ति टीम ने नशा पीड़ितों की पहचान कर इलाज उपलब्ध करवाकर नशे को जड़ से मिटाने की कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए 22 नशा पीड़ितों की काउंसिलिंग करवाई। सभी को सरकारी अस्पताल से पांच दिन की दवाई दिलवाई गई।

दवाई दिलवाने के बाद उन्हें नशे के दुष्परिणामों से अवगत करवाते हुए परिजनों के हवाले किया गया। इसके साथ ही नशा पीड़ितों के इलाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए उनकी देखभाल के लिए नियुक्त किए गए पुलिस कर्मचारियों की ओर से उनसे फोन व प्रत्यक्ष रूप से बात करके उनका फीडबैक लिया गया।
विज्ञापन


डबवाली पुलिस की ओर से आमजन से लगातार अपील की जा रही है कि अगर उनके आस पास कोई नशा करता या बेचता हुआ पाया जाता है तो इसकी सूचना अपने नजदीकी थाने या चौकी में जरूर दें। आमजन का सहयोग अपराध पर अंकुश लगाने में डबवाली पुलिस के लिए अहम कड़ी है। इसके अलावा नशा तस्करी से संबंधित शिकायतों के लिए मानस पोर्टल शुरू किया गया है। इस पर हेल्पलाइन न. 1933 पर अपनी शिकायत देकर नशे को जड़ से मिटाने की मुहिम में और अधिक दक्षता से कार्य किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें