फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को चकमा देकर गो-तस्करी का आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। गो-तस्करी के आरोप में पकड़ा गया युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए तीन टीमें गठित कर दी है।
विज्ञापन

डिंग पुलिस ने गो तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया था। आरोपी की पहचान परमजीत सिंह के रूप में हुई थी। उसे रिमांड पर लिया गया। बताया जा रहा है कि रात को बहाना बनाकर आरोपी फरार हो गया। इसकी तुरंत सूचना दी गई। आरोपी के खिलाफ थाना मुंशी मुकेश की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने होमगार्ड को धक्का दिया और फरार हो गया।
ये है मामला
डिंग क्षेत्र के गांव मोरीवाला के पास गोरक्षकों व पुलिस ने मिलकर एक कैंटर को रुकवाया था। इसमें नौ गोवंश भरे हुए थे। पुलिस ने मौके से कैंटर चालक परमजीत सिंह, निवासी टहला साहिब जिला बठिंडा पंजाब को गिरफ्तार किया था। आरोपी को अदालत में पेश करके दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया और हवालात में बंद किया गया था। यहां आरोपी ने बाथरूम जाने का बहाने बनाकर फरार हो गया।
विज्ञापन

आरोपी की तलाश कर रहे हैं : एसपी
इस मामले में आरोपी की तलाश कर रहे हैं। इसके लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। साथ ही पुलिस कर्मचारियों को चेतावनी दी गई है कि बुधवार रात तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया तो जिम्मेदार को लाइन हाजिर किया जाएगा। -डॉ. अर्पित जैन, एसपी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें