फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगा रावण दहन, 800 पुलिस कर्मचारियों ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
विष्णु क्लब की ओर से दशहरा ग्राउंड में दहन के लिए रखे गए रावण व मेघनाद के पुतले के पार्ट। संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा बुधवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। शहर में जहां एक ओर दिन के समय शोभा यात्रा निकाली जाएगी, वहीं दूसरी ओर शाम को रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों का दहन होगा। पर्व को लेकर प्रशासन के साथ-साथ पुलिस ने भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम कर लिए हैं। समारोह स्थल पर 24 घंटे पहले ही 800 पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। इसके अलावा एसपी ने विशेष रूप से पीसीआर और बाइक राइडर्स को गश्त करने और सादी वर्दी में भी कर्मचारियों को तैनात रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दशहरा महोत्सव के शहर में दो मुख्य आयोजन होंगे। शहर में श्री रामा क्लब और श्री विष्णु क्लब की ओर से रामलीला के बड़े आयोजन करवाए जा रहे हैं। श्री रामा क्लब की ओर से ऑटो मार्केट के दशहरा ग्राउंड में व श्री विष्णु क्लब की ओर से मिनी बाइपास रोड स्थित रामलीला ग्राउंड में रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों को दहन किया जाएगा। मंगलवार को दिन में ही दोनों दशहरा ग्राउंड में पुतले पहुंचा दिए गए तथा रात्रि 12 बजे तक इन्हें निश्चित स्थान पर दहन के लिए खड़ा कर दिया गया। दशहरा से संबंधित झांकियों में नया परिवर्तन किया गया है। विष्णु क्लब की ओर से निकाली जाने वाले शोभा यात्रा में 12 फीट का हनुमान यात्रा के आगे चलेगा जो इससे पहले शहर में नहीं देखा गया। रामा क्लब की ओर से दहन किए जाने वाला रावण का पुतला भी खास आकर्षण का केंद्र रहेगा। रावण के मुंह व आंखों से निकलने वाली आग के दृश्य को देखने के लिए लोगों में भारी उत्साह है।
24 घंटे पहले ही पुलिस जवान संभालेंगे सुरक्षा मोर्चा
रावण दहन से 24 घंटे पहले ही पुलिस जवानों ने सुरक्षा मोर्चा संभाल लिया। दशहरा ग्राउंड में भारी भीड़ होगी, ऐसे में यातायात व्यवस्था के भी कड़े प्रबंध किए गए हैं। दशहरा ग्राउंड से दूर वाहनों के लिए पार्किंग बनाई गई है, तो मिनी बाईपास स्थित दशहरा ग्राउंड के लिए रोड के एक साइड पर कार्यक्रम देखने के लिए आने वाले दर्शकों के वाहन खड़ा करने के लिए रखा गया है, तो वहीं दूसरी साइड अन्य वाहनों के गुजरने के लिए व्यवस्था की है।
विज्ञापन

दमकल व एंबुलेंस की तैनात
रावण दहन के दौरान किसी भी अप्रिय से निपटने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इनमें से दमकल विभाग की गाड़ियों के साथ-साथ एंबुलेंस भी तैनात की गई हैं। इसके अलावा दोनों ही धार्मिक संस्थाओं की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए वॉलिंटियर लगाए गए हैं।
सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए हैं, जिसके लिए अतिरिक्त पुलिस जवान लगाए जा चुके हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। आयोजन को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। -डॉ. अर्पित जैन, पुलिस अधीक्षक सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें