फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पार्षद प्रतिनिधि ने दूसरे पार्षद के पीए को मारा थप्पड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। अग्रवाल कॉलोनी की सूर्या होटल वाली गली में घटिया निर्माण सामग्री व सीमेंट कम डालने पर वार्ड 25 पार्षद प्रतिनिधि व वार्ड 17 के पार्षद के पीए के बीच विवाद हो गया। इस विवाद में आरोप है कि पार्षद प्रतिनिधि ने पार्षद के पीए के थप्पड़ मार दिया। इस संबंध में पार्षद पीए ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन


पंचायत होने के बाद भी आपस में सहमति नहीं बनी तो शहर थाना पुलिस ने इस मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत के बाद दोनों पक्षों को बुलाया गया है। अभी मामला दर्ज नहीं किया गया। जांच की जा रही है। हैरानी की बात है कि शनिवार सुबह ही अग्रवाल कॉलोनी की सूर्या होटल वाली गली का निर्माण कार्य वार्ड 17 की पार्षद मोनिका सर्राफ ने शुरू करवाया था।

इस सड़क पर बजरी और सीमेंट का मिश्रण डालकर इंटरलॉकिंग टाइल लगाई जानीं थी। वहीं, जब वार्ड 25 के पार्षद प्रतिनिधि सुशील सैनी शनिवार शाम को उस रास्ते से गुजर रहे थे। इस दौरान निर्माण में सीमेंट न डालने व घटिया सामग्री लगाने की आशंका जाहिर करते हुए मजदूरों को काम रोकने की बात कही।
विज्ञापन


मौके पर उपस्थित वार्ड 17 पार्षद के पीए योगेश ने काम रुकवाने पर विरोध किया। इसी दौरान दोनों में कहासुनी हो गई। सुशील सैनी ने आरोप लगाते हुए कहा कि पार्षद के पीए ने उसके साथ गाली-गलौच की है, जिसके चलते उसने थप्पड़ जड़ा है। लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करवाया। पीड़ित योगेश ने मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविवार को दोनों पक्षों को थाने में बुलाया और बातचीत की, लेकिन दोनों पक्षों में सुलह नहीं हो पाई। वही दबी आवाज में गली के कुछ लोगों ने भी आरोप लगाया कि उनके मकान के सामने बजरी ओर क्रेसर का घोल डाला गया है, लेकिन उसमें सीमेंट नहीं डाला गया।





-

पहले भी हो चुका विवाद

पार्षद प्रतिनिधि सुशील सैनी का पार्षद प्रतिनिधि पंकज सर्राफ के साथ पहले भी विवाद हो चुका है और मामला थाने पहुंचा था। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। उस दौरान पार्षद प्रतिनिधि सुशील सैनी ने रंगड़ी रोड पर सीसी के निर्माण कार्य पर पार्षद प्रतिनिधि पंकज सर्राफ की ओर से सवाल उठाने पर विवाद किया था। इस बार सुशील सैनी ने सड़क निर्माण पर सवाल उठाए हैं।





मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया था। पार्षद प्रतिनिधि सुशील सैनी ने घटिया निर्माण सामग्री के आरोप लगाए हैं। सड़क के सैंपल भरवाए जाएंगे, यदि कमी पाई जाती है तो ठेकेदार पर जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन


- नरेश कुमार, जेई, नगर परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें