फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक संक्रमित मिलने वाले क्षेत्रों में कंटेनमेंट जोन बनाएगा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर प्रशासन ने सख्ती बरतने के लिए प्लान तैयार किया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब उन स्थानों पर कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा, जहां लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वहीं, सोमवार को जिले में चार कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। जिले में अब तक कोरोना से 150 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि 165 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि तीन दिनों बाद कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा कम हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार को सिरसा के गोशाला मोहल्ला के 67 वर्षीय बुजुर्ग, हाउसिंग बोर्ड की 62 वर्षीय महिला, कालांवाली की 47 वर्षीय महिला, ओढां की 42 वर्षीय महिला की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई। जबकि जिले में कुल 165 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब तक कुल 150 मरीजों की मौत हो चुकी है और 1999 मरीज सक्रिय हैं। विभाग की ओर से अब तक 296110 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से अब तक 12200 मरीजों कोरोना संक्रमित पाए गए है। हालांकि अभी 3056 लोगों के सैंपलों का परिणाम आना शेष है। अप्रैल में अब तक कुल 3823 मरीज संक्रमित पाए गए हैं, जबकि 33 लोगों की मौत हो चुकी है।
100 से अधिक घरों का बनाया जाएगा एक कंटेनमेंट जोन
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण अब विभाग ने 100 से अधिक घरों का एक कंटेनमेंट जोन बनाने का प्लान तैयार किया है। कंटेनमेंट जोन उन्हीं क्षेत्रों में बनाया जाएगा, जिन क्षेत्रों में हर रोज अधिक संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज पाए जा रहे हैं। विभाग की ओर से अब तक 50 से अधिक स्थानों की लिस्ट तैयार की गई है। जहां पर लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वहीं, शहर के कई क्षेत्रों में लोगों ने खुद ही गलियों में लकड़ी लगाकर कंटेनमेंट जोन बनाने शुरू कर दिए हैं। निजी अस्पतालों के आसपास के क्षेत्र को लोगों ने बंद कर दिया है।
विज्ञापन

अब 11 बजे तक होगी ओपीडी
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण विभाग की ओर से अब ओपीडी के समय में भी बदलाव किए गया है। सरकार की ओर से इससे पहले सुबह 9 बजे से 12 बजे तक ओपीडी में मरीजों की जांच की जाती थी, लेकिन अब विभाग ने ओपीडी के समय में बदलाव कर सुबह 8 बजे से 11 बजे तक कर दिया है। इसके कारण ग्रामीण मरीजों की परेशानी बढ़ेगी। वहीं, अब ओपीडी में मरीजों की संख्या भी पहले से काफी कम हो गई है।
अस्पतालों में दाखिल 173 मरीज, नौ की स्थिति गंभीर
कोरोना संक्रमण के कारण अब सरकारी और निजी अस्पतालों में 173 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें से सरकारी अस्पतालों में 71 मरीज, निजी अस्पतालों में 102 मरीज दाखिल हैं। इनमें से नौ मरीजों की हालत गंभीर है। जबकि 1553 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। जिले में 1999 मरीज अभी सक्रिय है। सोमवार को सिरसा में 48, डबवाली में 22, ऐलनाबाद में 23, कालांवाली में 4, नाथूसरी चोपटा में 16, माधोसिंघाना में 2, रानियां में 19, चौटाला में 22, बडागुढ़ा में 7 सहित कुल 165 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब उन क्षेत्रों में कंटेनमेंट जोन बनाए जाएंगे, जिन क्षेत्रों में अधिक संक्रमित मरीज पाए जा रहे हैं। कई घरों का एक ही कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। इसके लिए प्लानिंग तैयार की जा रही है। लोग नियमों की पालना करें, ताकि कोरोना संक्रमण से बचाव हो सकें।
विज्ञापन

- डॉ. कृष्ण कुमार, सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें