फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद ठेकेदार ने शुरू किया धरना

Fri, 27 Feb 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा नगर पपरिषद में धरने पर बैठा ठेकेदार दीपक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। नगर परिषद कार्यालय में बुधवार को पार्षदों और ठेकेदार के बीच विवाद हो गया था। पार्षदों ने जहां चेयरमैन से दुर्व्यवहार की शिकायत की थी। वहीं, इस मामले में वीरवार को न्याय की मांग को लेकर ठेकेदार दीपक कुमार ने धरना शुरू कर दिया।
चेयरमैन कार्यालय के सामने बोर्ड लगाकर ठेकेदार ने दोपहर को धरना शुरू किया। धरने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। ठेकेदार और पार्षद के बीच जिन दो विकास कार्यों को लेकर विवाद हुआ था। उनकी डिटेल रिपोर्ट बनाने का काम शुरू किया गया है। वहीं, इस मामले में एक्सईएन को निष्पक्ष तौर पर जांच कर दोनों पक्षों की सुनवाई करने के लिए चेयरमैन वीर शांति स्वरूप ने कहा है।
विज्ञापन

इसलिए वीरवार को जेई दीपक ठेकेदार के किए गए विकास कार्यों की पूरी डिटेल रिपोर्ट बनाते हुए नजर आए। रिपोर्ट के अनुसार सामने आया कि भादरा पार्क का महज 12 लाख रुपये का भुगतान हुआ है। 37 लाख रुपये के टेंडर का बड़े हिस्से का काम नहीं हुआ है। प्रशासनिक स्तर पर इस कार्य में आने वाली दिक्कतों का समाधान नहीं हुआ है। इसलिए यह कार्य रुका हुआ है।
वहीं, पैचवर्क के 22 लाख रुपये के टेंडर के भी आंकड़े विभाग ने जुटाए हैं। इनमें में कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई है। पहली बार कोई ठेकेदार खुलकर विकास कार्यों को लेकर सामने आया है। हालांकि, पूर्व में शिवपुरी मामले में एक ठेकेदार ने कई तरह के आरोप अधिकारियों पर लगाए थे। उसके बाद ठेकेदार अपनी बात से मुकर गए थे। लेकिन इस बार ठेकेदार अपने दस्तावेज के साथ धरने पर बैठा है।
विज्ञापन

ठेकेदार दीपक कुमार ने बताया कि उस पर बुधवार को पार्षदों ने झूठे आरोप लगाए हैं। उनके पास भी विकास कार्यों की डिटेल है। पार्षदों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया है। वे अपने काम में किसी प्रकार कोताही नहीं बरतते हैं। सोमवार तक उनकी सुनवाई नहीं होती है और पार्षद माफी नहीं मांगते हैं तो वह आत्मदाह करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें