फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ पर ठेकेदार ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जन स्वास्थ्य विभाग सिरसा में कार्यरत उपमंडल अभियंता दीपक कुमार पर ठेकेदार ने अपने साथियों के साथ हमला कर दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने घायल दीपक कुमार का बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मंडी आदमपुर निवासी दीपक कुमार ने बताया कि वह जन स्वास्थ्य विभाग उप मंडल नंबर तीन सिरसा में उपमंडल अभियंता के पद पर कार्यरत है। 6 जून को वह शाम करीब 6 बजे कीमैन अंकित सिंगला के साथ सरकारी काम से बाइक पर सवार होकर लघु सचिवालय जलघर जा रहा था।
रेलवे फाटक के पास हुडा कॉलोनी सिरसा निवासी ओंकार सिंह उर्फ राय सिंह अपने तीन अन्य साथियों के साथ आया। उक्त सभी ने उनका रास्ता रोका और उसपर हमला कर दिया। अंकित सिंगला बीच-बचाव करने आया तो हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट की। दीपक का कहना है कि उसने व अंकित ने भाग कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

आरोपी ओंकार सिंह जन स्वास्थ्य विभाग में ठेकेदारी का काम करता है। दीपक के अनुसार 13 मई को उसकी ओंकार के साथ कार्यालय में कहासुनी हुई थी। ओंकार उससे गलत कार्य करना चाहता था। इसके बाद सीनियर अधिकारी ने ओंकार की ओर से लिया गया ठेका उसके अधिकार क्षेत्र से हटाकर दूसरे एसडीओ को दे दिया था।
इसी कारण ओंकार रंजिश रखने लगा और अपने साथियों के साथ उसपर हमला कर दिया। जांच अधिकारी राजपाल का कहना है कि जल्द ही आरोपी ठेकेदार व उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें