फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पशु चिकित्सालय में सालों बाद होगा चहारदीवारी का निर्माण

विज्ञापन
रानियां का पशु अस्पताल 
विज्ञापन
रानियां। रानियां क्षेत्र में पशु पालकों को पशु अस्पताल में बेहतर सुविधा मिलेगी। अस्पताल में लंबे समय से चहारदीवारी नहीं थी और मिट्टी का भरत नहीं होने के कारण पशुओं के उपचार में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब जल्द ही दोनों कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन


बारिश के दिनों में सबसे ज्यादा परेशानी चिकित्सक और पशुपालकों को होती थी। इसलिए राजकीय पशु चिकित्सालय में कार्यरत चिकित्सकों ने प्रशासन से दोनों सुविधा देने की मांग की थी। ऐसे में अब बीएंडआर विभाग की ओर से चहारदीवारी और मिट्टी के भरत का कार्य किया जाएगा। जिससे पशुओं का बेहतर उपचार किया जा सके। इसको लेकर 48 लाख 65 हजार रुपये का टेंडर लगाया गया है। जिसको जल्द ही ओपन कर पशु चिकित्सालय में विकास कार्य करवाया जाएगा।

इनको होगा फायदा

जानकारी के अनुसार रानियां के अंतर्गत आने वाले 15 वार्डों के पशु पालकों को इस अस्पताल का लाभ मिलता है। जिसमें बड़े स्तर पर पशुपालक उपचार करवाने के लिए आते हैं। वहीं, आसपास के लगने वाले गांवों से भी पशुपालक यहां पर आते है। मौजूदा समय में चहारदीवारी नहीं होने के कारण पशुओं की सुरक्षा को लेकर दिक्कत होती है। क्योंकि बेसहारा पशुओं और आवारा कुत्तों का जमावड़ा अस्पताल परिसर में लगा रहता है।
विज्ञापन


-

अस्पताल की चहारदीवारी नहीं होने के कारण पशुओं के उपचार में परेशानी आती थी। मिट्टी न होने के कारण जलभराव के समय पानी भर जाता है। भरती होने के बाद बारिश के कारण जलभराव की समस्या का समाधान होगा। हमारी ओर से प्रशासन से मांग की गई थी कि दोनों कार्य करवाए जाएं।
विज्ञापन


-डाॅ. राजीव कुमार, वेटरनरी सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें