फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी के अंत में या मार्च में शुरू होगा बाबा सरसाई नाथ मेडिकल कॉलेज का निर्माण : दुष्यंत चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने कहा कि सिरसा में बाबा सरसाई नाथ मेडिकल कॉलेज का निर्माण फरवरी माह के अंत तक या मार्च की शुरुआत में शुरू हो जाएगा। कॉलेज के निर्माण की टेंडर प्रक्रिया जनवरी के अंत तक पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री बुधवार को चौटाला हाउस में पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार मेडिकल कॉलेज बनाने की दिशा में काफी संवेदनशील हैं। मेडिकल कॉलेज के निर्माण से न केवल सिरसा बल्कि आसपास के अन्य इलाकों के लोगों को भी लाभ पहुंचेगा।
स्वयं के चुनाव लड़ने के सवाल पर दुष्यंत सिंह चौटाला ने स्पष्ट किया कि वे हर हाल में उचाना से ही चुनाव लड़ेंगे। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के मामले में दुष्यंत चौटाला ने सदन के बाहर हुई इस घटना को निंदनीय बताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ हंसी उड़ाना व टीएमसी के सांसद का व्यवहार औछी हरकत है। दुष्यंत सिंह चौटाला ने कहा कि गठबंधन सरकार पर सभी विपक्षी पार्टियों ने अनेक आरोप लगाए मगर एक भी सिद्ध नहीं कर पाए।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने कहा कि जजपा हरियाणा के साथ साथ राजस्थान में भी संगठन को मजबूत कर रही है। प्रदेश में पार्टी ने बूथ स्तर पर संगठन स्थापित किया है और पार्टी के प्रत्येक सेल के हलका स्तर तक संगठन की मजबूती का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 28 दिसंबर को जयपुर में संगठन की मजबूती को लेकर अहम बैठक होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें