फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ऑटो मार्केट में 40 फीसदी सड़कों का निर्माण, मानसून सीजन से पहले पूरा होगा काम

Tue, 21 May 2024 05:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा की ऑटो मार्केट में सड़क निर्माण कार्य के दौरान दूसरी ओर से जाते लोग। 
विज्ञापन
सिरसा। ऑटो मार्केट में विकास कार्य तेजी से चल रहा है। जून में सीसी की सड़क का निर्माण कार्य एजेंसी को पूरा करना है। मार्केट के कुछ लोग निर्माण कार्य पर सवाल भी उठा रहे हैं। नियमानुसार 6 एमएम की सीसी की सड़क बनाई जा रही है। इससे पूर्व बरसाती नाला बिछाने की प्रक्रिया को पूर्ण किया गया था।
विज्ञापन

ऑटो मार्केट में सवा दो करोड़ की लागत से सीसी की सड़क का निर्माण चुनाव की घोषणा से पूर्व शुरू किया गया था। एजेंसी ने अब तक अपना 40 फीसदी कार्य पूर्ण कर लिया है। उम्मीद है कि मानसून सीजन से पहले काम को पूरा कर लिया जाएगा। इससे इस बार ऑटो मार्केट में लोगों को टूटी सड़कों के कारण परेशान नहीं होना पड़ेगा।

सवा दो करोड़ रुपये से किया जा रहा विकास
बता दें कि ऑटो मार्केट का निर्माण सालों पहले हुए था। तब से सड़कों का निर्माण किया गया था। लंबे समय से ऑटो मार्केट की मुख्य सड़क टूटी हुई थी। इन्हें दुरुस्त करवाने को लेकर आवाज उठ रही थी। ऐसे में जनवरी में जब तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल सिरसा आए थे। ऑटो मार्केट का निरीक्षण कर उन्होंने ऑटो मार्केट के विशेष रूप से हालात सुधारने का आश्वासन दिया था। इसके बाद ऑटो मार्केट के विकास को लेकर लाखों रुपये की ग्रांट जारी हुई थी। जिसके बाद सवा दो करोड़ रुपये की ग्रांट से सीसी की सड़क निर्माण का टेंडर लगाया गया और विकास कार्य शुरू करवाए गए।
विज्ञापन


बारिश में हो जाते थे बदतर हालात
बारिश के समय में ऑटो मार्केट में जाना दूभर हो जाता था। इससे व्यापार का बढ़े स्तर पर नुकसान हो रहा था। सड़कों पर तीन से चार फीट के गड्ढे के कारण वाहन खराब हो जाते थे।


ऑटो मार्केट का सवा दो करोड़ रुपये से निर्माण कार्य किया जा रहा है। 40 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और बारिश से पहले पहले निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। जिसके ऑटो मार्केट के लोगों को बारिश में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। -प्रवीण शर्मा, जेई, नगर परिषद, सिरसा
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें