फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के सिर पर भ्रष्टाचार की गठरी है : नायब सैनी

Tue, 07 Nov 2023 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने सोमवार को नेहरू पार्क में जनसभा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की दस की दस लोकसभा सीटों पर कमल खिलेगा। प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में गठबंधन की सरकार आएगी। कांग्रेस के सिर पर भ्रष्टाचार की गठरी है और मोदी और मनोहर के सिर पर विकास की गठरी है। मोदी-मनोहर के जोड़ी ने देश को आगे बढ़ाने का काम किया है।
विज्ञापन

सैनी ने कहा कि पांचों राज्यों में कमल का फूल खिलेगा। कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी ने राजस्थान में मंच पर झूठ बोल दिया था कि सरकार के बनने के दसवें दिन किसानों का कर्जा माफ कर देंगे। उसका दुष्परिणाम निकला कि राजस्थान में साढ़े चार हजार किसानों ने आत्महत्या कर ली। साढ़े 19 हजार की जमीन नीलाम हो गई। उन्होंने कहा कि हमारा पन्ना प्रमुख तैयार है और हर घर तक उसकी पहुंच है। कांग्रेस में रोष है, जबकि हमारे अंदर विश्वास है। सैनी ने कहा कि भाजपा ने विकास किया है। हर घर तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने का काम किया है। वह चाहे प्रधानमंत्री सम्मान निधि, उज्जवला योजना हो या भावांतर भरपाई योजना। उन्होंने कहा कि सिरसा संतों की पवित्र भूमि है। पीरों और संतों की भूमि है।इससे पूर्व भाजपा के जिलाध्यक्ष आदित्य देवीलाल चौटाला, प्रो. गणेशी लाल, भाजपा नेता गोबिंद कांडा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें