फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कार दुर्घटना में नुहियांवाली का सरपंच प्रतिनिधि व उसका साथी घायल

Mon, 06 Nov 2023 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ओढां। टोहाना में प्रदेश स्तरीय रैली से लौट रहे गांव नुहियांवाली के सरपंच प्रतिनिधि की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सरपंच प्रतिनिधि व एक युवक घायल हो गया। इन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

रविवार को टोहाना में सरपंचों की प्रदेश स्तरीय रैली थी। इसमें ओढां क्षेत्र से काफी सरपंच गए थे। रैली समाप्त होने के बाद नुहियांवाली के सरपंच प्रतिनिधि आत्माराम पिंडर व गांव के सुनील उर्फ सोनू, नसीब व चंद्रपाल कार में सवार होकर गांव आ रहे थे। कार चंद्रपाल चला रहा था। रास्ते में नेशनल हाईवे नंबर-9 पर गांव मोरीवाला के पास दूसरी साइड जा रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर के ऊपर से होती हुई उनकी कार में आ लगी। इससे उनकी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में सरपंच प्रतिनिधि आत्माराम व सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सिरसा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां से आत्माराम को पैर पर गंभीर चोट लगने के चलते हिसार रैफर कर दिया गया। इस दुर्घटना के बाद ओढां सरपंच एसोसिएशन के प्रधान अवतार सिंह सरां मलिकपुरा, सिरसा एसोसिएशन से जिला प्रधान जसकरण सिंह कंग, ब्लॉक अध्यक्ष वेदप्रकाश सहित अन्य सरपंचों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें