फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: संगठन सृजन अभियान में जुटी कांग्रेस, बातचीत से गुटबाजी सुलझाने का दावा

Thu, 03 Sep 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। कांग्रेस नेता मीडिया से बातचीत करते हुए। पार्टी।
विज्ञापन
सिरसा। सीडब्ल्यूसी (कांग्रेस कार्यसमिति) सदस्य यशोमति ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन बातचीत की जाएगी। संगठन में किसी प्रकार की गुटबाजी या मनमुटाव है तो उसे बातचीत के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। वह बुधवार को कांग्रेस भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान को लेकर पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश पर्यवेक्षक एवं विधायक देवेंद्र हंस, गायत्री देवी और मनोज राठी ने भी अपनी बात रचाी। नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति साझा की और अभियान के तहत किए जा रहे संवाद एवं फीडबैक की जानकारी दी।
पार्टी नेताओं ने उन्होंने कहा कि सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन को मजबूत एवं प्रभावी बनाने पर जोर रहेगा। प्रदेश पर्यवेक्षकों ने बताया कि दौरे के दौरान नेताओं, पूर्व पदाधिकारियों और जमीनी कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनका फीडबैक लिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं की राय और सुझावों के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। यह रिपोर्ट कांग्रेस हाईकमान को सौंपी जाएगी। आगामी संगठनात्मक फैसलों पर अंतिम निर्णय हाईकमान के स्तर पर लिया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व सांसद डॉ. सुशील इंदौरा, पूर्व ओएसडी डॉ. केवी सिंह, वीरभान मेहता, राजकुमार शर्मा, नवीन केडिया, राजेश चाड़ीवाल और पार्टी जिलाध्यक्ष संतोष बेनीवाल सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें