फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सीएम फ्लाइंग ने बरसाती पानी निकासी पाइपलाइन की गुणवत्ता जांची

Thu, 03 Sep 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
ऐलनाबाद। सीएम फ्लाइंग की टीम सैंपल भरते हुए। संवाद 
विज्ञापन
ऐलनाबाद (सिरसा)। बरसाती पानी की निकासी के लिए टिब्बी अड्डा से नहर तक बिछाई गई पाइपलाइन की गुणवत्ता और निर्माण कार्य की जांच के लिए बुधवार को सीएम फ्लाइंग की टीम ऐलनाबाद पहुंची। टीम ने मौके पर पाइपलाइन की स्थिति का निरीक्षण करने के साथ सीमेंट, कंक्रीट सहित निर्माण में इस्तेमाल सामग्री के सैंपल लिए।
विज्ञापन

हिसार रेंज से सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार व जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने निर्माण कार्य का जायजा लिया और आवश्यक सैंपल भरकर जांच के लिए अपने कब्जे में लिए। टीम ने पाइपलाइन की स्थिति तथा निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता की भी जांच की। इस दौरान पंचायती राज विभाग के एसडीओ बख्शीश सिंह, नगर पालिका के जेई अजय शर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग की ओर से लिए गए सैंपलों की प्रयोगशाला जांच के बाद ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें