फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने फूंका पीएम और दिल्ली पुलिस का पुतला

Thu, 03 Nov 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : Bureau
विज्ञापन
केंद्र सरकार की ओर से वन रैंक वन पेंशन सही ढंग से लागू न किए जाने के विरोध में वीरवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय भगत सिंह चौक पर प्रधानमंत्री व दिल्ली पुलिस का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि राहुल गांधी का रास्ता रोकने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


जिलेभर के कांग्रेस नेता वीरवार को अपने-अपने समर्थकों के साथ शहीद भगत सिंह चौक पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर की धर्मपत्नी अवंतिका माकन तंवर कर रही थीं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रोष प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता होशियारी लाल शर्मा, प्रदेश महासचिव नवीन केडिया, भूपेश मेहता, कुलदीप गदराना, रमेश भादू, शीशपाल केहरवाला सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे।

इस मौके पर नवीन केडिया ने कहा कि भाजपा सरकार में लोकतंत्र का गला दबाया जा रहा है। सरकार सैनिकों के साथ धोखा कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के रेवाड़ी जिले में यह घोषणा की थी वे पूर्व सैनिकों की वन रैंक वन पेंशन की मांग को पूरी तरह से लागू कर उन्हें न्याय देंगे, मगर बातों में भरोसा करने वाली मोदी सरकार की अकर्मण्यता और उदासीनता का ही प्रतिफल है कि देशभर के लाखों पूर्व सैनिकों को अभी तक भी वन रैंक वन पेंशन का लाभ नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं पारदर्शी शासन का दावा करने वाली भाजपा सरकार में यदि कोई पूर्व सैनिक अपने से संबंधित रक्षा मंत्रालय में मिलकर अपनी कोई बात रखना चाहते हैं तो उन्हें संबंधित मंत्री से मिलने तक नहीं दिया जा रहा जिससे परेशान होकर ही पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल जैसे देशभक्त अपनी जान देने पर आमादा हैं। नवीन केडिया ने कहा कि प्रधानमंत्री को देश से माफी मांगनी चाहिए। नवीन केडिया ने राहुल गांधी का रास्ता रोकने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि जिन पुलिस कर्मियों ने राहुल गांधी का रास्ता रोका, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें