फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम कर्मचारियों ने पूर्व सैनिक को दी श्रद्धांजलि, स्वास्थ्य मंत्री विज को कोसा

Thu, 03 Nov 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
एनएचएम - फोटो : Bureau
विज्ञापन
नियमित भर्ती की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे एनएचएम कर्मचारियों का धरना वीरवार दसवें दिन भी जारी रहा। एनएचएम कर्मचारियों ने सुबह सबसे पहले पूर्व सैनिक की मौत पर दो मिनट का मौन धारण करके दिवंगत को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद कर्मियों ने बीजेपी सरकार के प्रति रोष जताते हुए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि जब तक सरकार उनकी मांग पूरी नहीं करती हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने चुनाव से पहले लोगों से झूठे वादा करके वोट साहिल किए। बीजेपी का असली चेहरा लोगों के सामने आता जा रहा है। ये सरकार रोजगार देने की बजाए रोजगार छिन्ने वाली है।वहीं, पुलिस प्रशासन ने हड़ताल के चलते सिविल अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी है। प्रशासन की तरफ से सिविल अस्पताल के आसपास धारा 144 लागू कर रखी है।

हड़ताल के चलते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का काम ज्यादा बढ़ गया है। कुछ माह पहले अस्पताल का रिकार्ड ऑनलाइन किया गया था। ऑपरेटर हड़ताल पर चले जाने से नर्सों को कंप्यूटर ऑपरेटर का काम सौंपा गया है। नर्सों का कहना है कि वे मरीजों देखें या कंप्यूटर का काम करें। हड़ताल के चलते स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें