फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चालक पर रंजिशन हमला, 5 नामजद सहित 9 पर केस दर्ज

Mon, 10 Jun 2024 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। घर से डेयरी पर दूध लेने जा रहे सुखदीप सिंह उर्फ सुखी पर कुछ युवकों ने हमला बोल दिया। घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शहर थाना पुलिस ने पांच युवकों को नामजद कर नौ लोगों के खिलाफ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मंडी डबवाली निवासी सुखदीप उर्फ सुखी ने बताया कि वह वाहन चलाता है। उसने बताया कि सात जून की रात करीब नौ बजे वह अपने घर से दूध लेने के लिए डेयरी से जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में तीन मोटरसाइकिलों पर हमलावर आए। उन्होंने सताखेड़ा निवासी सती, मंडी डबवाली निवासी शंकर, लोहगढ़ निवासी बलतेज, गांव लोहगढ़ निवासी बगड़ उर्फ सुखी और चंदन को पहचाना जबकि उनके साथ 3-4 अज्ञात युवक भी आए थे।
आरोपियों ने सुखदीप पर लोहे की राॅड और तलवारों से हमला बोल दिया। बगड़ उर्फ सुखी ने पिस्तौल दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपी उससे सोने की चेन, पर्स और घड़ी भी छीन ले गए। जब उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी उसे जान से धमकी देकर फरार हो गए। सुखदीप ने बताया कि कुछ दिन पहले बगड़ सिंह की बाइक की किसी गाड़ी से टक्कर हो गई थी। तब उसने बीचबचाव किया था और इसी रंजिश में बगड़ सिंह ने हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें