फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कमेटी पर बनमंदोरी माइनर के चारों मोघे चेक नहीं करने का आरोप

Mon, 11 Mar 2024 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। मेजर नहर से शाह सतनामपुरा व डेरे की कॉलोनियों को पानी देने के मामले में अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि जिला उपायुक्त के निर्देशों पर बनी कमेटी को मौके पर जाकर बनमंदोरी माइनर के चारों मोघे चेक करने के आदेश दिए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच से पहले ही सात मार्च की रात्रि को मोघा नंबर 8033/आर पत्थर की पाइप 8 इंची को तोड़कर उसकी जगह प्लास्टिक की 6 इंची पाइप लगा दी गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि इस मोघे को तोड़ने का सबूत उन्होंने स्वयं एसडीएम को मौके पर ही दिए थे। ग्रामीणों ने कहा कि एक्सईएन को पिछले दो साल से मोघे का साइज सही करवाने की मांग की जा रही है, लेकिन आज तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि 28 फरवरी को जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई थी। जिला उपायुक्त ने विभाग के अधिकारियों को चारों मोघों 8033/आर, 81000/आर, 86000/आर, 6755/आर को चेक करने के आदेश दिए थे, लेकिन अभी तक अधिकारियों ने निरीक्षण की जहमत नहीं उठाई है। ग्रामीणों ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उन्हें मजबूरन ठोस कदम उठाना पड़ेगा। इस मौके पर जान कंबोज, हुक्माराम नेजिया, देवीलाल चोयल, सोहनलाल बुडानिया, राय सिंह सिंवर, जगदीश खिचड़, विनोद कंबोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें