फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्र युवाओं को रोजगार देकर भाजपा ने किया विपक्ष को मुद्दाविहीन : डॉ. अशोक तंवर

Mon, 11 Mar 2024 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने युवाओं को बगैर पर्ची व खर्ची के हजारों युवाओं को रोजगार देकर उनके भविष्य को संवारने की पहल की है। रविवार को अपने सिरसा आवास पर कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए डॉ. तंवर ने कहा कि डी ग्रुप की श्रेणी में आए नतीजों से उन सभी पात्र उम्मीदवारों को स्वर्णिम भविष्य की राह मिली है। जिन्होंने पूरी ईमानदारी से आवेदन किए थे।
विज्ञापन

डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि हरियाणा की यह सरकार पहली सरकार है। जिसके कार्यकाल में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने अधिकांश रोजगार हासिल किया है। अहम बात यह है कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के भविष्य के लिए सरकार गांवों में ई लाइब्रेरी स्थापित कर रही है। ताकि युवाओं को बेहतर शिक्षा का माहौल मिल सके। ग्रुप डी के तहत प्रदेशभर में हजारों युवाओं को रोजगार देकर भाजपा ने विपक्ष को मुद्दाविहीन बना दिया है। डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि समान रूप से समान विकास कार्य करवाने पर पूरे देश प्रदेश में भाजपा की लहर है। इसी बूते यह कहा जा सकता है कि प्रदेशभर में भाजपा सभी दस सीटों पर कमल खिलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें