फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में आकर मची सरपंची

Thu, 07 Aug 2014 11:43 PM IST
सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रत्ताखेड़ा में सरपंच पद के चार्ज को लेकर पिछले करीब एक माह से चल रहा घमासान आखिरकार वीरवार को समाप्त हो ही गया। इस मामले में सरपंच संतो देवी द्वारा सरपंच पद का चार्ज न दिए जाने के चलते उपायुक्त व अन्य अधिकारियों को शिकायत की गई थी। इसके चलते थाना प्रभारी वीरेंद्र गिल ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया। काफी जद्दोजहद के बाद ग्राम सचिव कृष्ण कुमार ने कार्यवाहक सरपंच इंदिरा बलिहारा के पति कृष्ण बलिहारा को कार्रवाई रजिस्टर दिखाया, जिसे अच्छी तरह जांचने के बाद उन्होंने माना कि रिकार्ड ठीक है। उन्होंने तब जाकर चार्ज देने की बात स्वीकारी और गांव रत्ताखेड़ा में जाकर सभी के सामने पंचायती रिकार्ड व पंचायती सामान संतो देवी को सौंप दिया।
विज्ञापन


इस बारे में गांववासी डॉ. सुरजीत नैन, मदन लाल मंडा व आत्माराम डुडी ने बताया कि गांव में किसी प्रकार का जातिवाद या मतभेद नहीं है और न ही वर्तमान सरपंच किसी को गुमराह कर रही है। सभी गांववासियों में आपसी प्रेम व भाईचारा पूर्ववत कायम है। वहीं सरपंच संतो देवी ने बताया कि कार्यवाहक सरपंच इंदिरा बलिहारा द्वारा जो भी कार्यों की घोषणा की गई या प्रस्ताव पारित किए गए हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाएगा। जो भी कोई बिल या राशी उनके पास बकाया है वो रिकार्ड में चढ़ाए जाएंगे।

इस बारे में कृष्ण बलिहारा ने बताया कि ग्राम सचिव ने उन्हें रिकार्ड दिखा दिया है और उसमें जो कमियां हैं उसे पूरा करने का आश्वासन दिया है। इसके बाद उन्होंने संतो देवी को चार्ज सौंप दिया है। इस मौके पर पूर्व सरपंच भादर राम, माणक राम, पटेल सिंह व बंसी लाल  एवं पंच भजन लाल, राय सिंह, रोहताश, बिहारी लाल, काशी राम और रामप्रताप नंबरदार सहित अनेक गांववासी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें