फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरने लगा न्यूनतम तापमान, रात को बढ़ने लगी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा । मौसम में हर रोज बदलाव होने के साथ ही अब तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। सिरसा में रात के समय अब न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक पहुंच रहा है। शुक्रवार अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री भी दर्ज किया गया। ठंड बढ़ने के साथ ही अब बाजार में गर्म कपड़ों की दुकानें भी सजना शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

गर्म कपड़ों की दुकानों पर अब लोगों की भीड़ भी देखने को मिल रही है। दिन में मौसम साफ होने और धूप से लोगों को इसकी राहत भी मिल रही है। बीते पांच दिनों से मौसम में सुधार होने के कारण अब किसान भी जल्द से जल्द धान की कटाई करने का काम कर रहे हैं। कृषि विभाग के अनुसार आने वाले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई जा रही है। जिसके चलते किसान धान की कटाई आसानी से करवा सकते हैं।
गर्म पेय पदार्थ की दुकानों पर बढ़ने लगी भीड़, किसानों को मिली राहत
शाम को ठंड बढ़ने के चलते अब गर्म पेय पदार्थ की रेहड़ियों और दुकानों पर लोगों की भीड़ भी देखने को मिल रही है। वहीं मौसम साफ होने के चलते किसानों की चिंता भी अब कुछ कम हुई है। चार से पांच दिन पहले मौसम में बदलाव होने के कारण जिले के कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई थी। जिसके कारण किसानों की फसलों को काफी नुकसान भी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें