फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सीएमके नेशनल कॉलेज में 1,580 सीटों पर दाखिले के लिए मांगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सीएमके नेशनल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 19 मई से शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विभिन्न ग्रेजुएशन विषयों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। विश्वविद्यालय की 1,580 सीटों को लेकर आवेदन मांगे गए है।
विज्ञापन


महाविद्यालय प्राचार्या डॉ रंजना ग्रोवर ने बताया कि कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए नोडल अधिकारी के साथ-साथ प्रत्येक कोर्स के संबंधी अलग-अलग दाखिला कमेटी मौजूद रहेंगी। विद्यार्थियों व अभिभावकों के लिए दाखिला प्रकिया को सरल बनाने के उद्देश्य से हेल्प डेस्क की सुविधा भी कॉलेज में प्रदान की गई है।

उन्होंने बताया कि दाखिले के लिए इच्छुक विद्यार्थियों को उच्चतर शिक्षा विभाग पंचकूला के admissions.highereduhry.ac.in पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। नोडल अधिकारी डॉ. वीरबाला शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों को प्रवेश पाने के लिए समय रहते ऑनलाइन आवेदन करना होगा व सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने विषयों का चुनाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप ही करना होगा। मीडिया प्रभारी डॉ. दीपिका शर्मा ने बताया कि सीएमके कॉलेज में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा निशुल्क रखी गई है।
विज्ञापन


इसके साथ ही प्रवेश प्रक्रिया संबंधी अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी व अभिभावक कॉलेज परिसर में विशेष रूप से लगाए हेल्प डेस्क पर प्राप्त कर सकते हैं।

इस प्रकार हैं सीटें

बीए - 1,000 सीटें

बीए जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन- 30 सीटें

बीकॉम - 120 सीटें

बीकॉम सेल्फ फाइनेंस - 80 सीटें

बीबीए - 60 सीटें

बीएससी लाइफ साइंस - 80 सीटें

बीएससी फिजीकल साइंस - 210 सीटें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें