फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज तीर्थ यात्रा ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

Thu, 14 May 2026 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर बनाया गया मंच। संवाद
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था के लिए 650 पुलिसकर्मी तैनात, वीआईपी सुरक्षा के लिए सख्त इंतजाम
विज्ञापन



डीसी व एसपी ने रेलवे स्टेशन पर तैयारियों का किया बारीकी से निरीक्षण
- जिले से 575 अपने जीवनसाथी सहित करेंगे यात्रा

फोटो 53,54

संवाद न्यूज एजेंसी


सिरसा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 15 मई को रेलवे स्टेशन पर तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब, नांदेड़ के लिए निशुल्क तीर्थ यात्रा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने वीरवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया। शाम को उपायुक्त शांतनु शर्मा व पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए 650 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
अधिकारियों के अनुसार, जिले के 575 यात्री अपने जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जाएंगे जिन्होंने अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। वहीं, दोनों अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन तक सभी रूटों का निरीक्षण किया और वैकल्पिक मार्गों की समीक्षा भी की। उन्होंने बैरिकेडिंग, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था, सफाई, मोबाइल टॉयलेट्स, वीवीआईपी व मीडिया गैलरी, चेकिंग पॉइंट, हेलीपैड और आपात परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया।
विज्ञापन

एसपी दीपक सहारन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार बनाए रखने और संदिग्ध व असामाजिक व्यक्तियों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया। उन्हाेंने बताया कि सिविल ड्रेस में भी पुलिस जवानों को तैनात किया गया है ताकि संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रखी जा सके।



ट्रैफिक रूट डायवर्ट रहेंगे
मुख्यमंत्री के आगमन के कारण शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए मुख्य मार्गों के रूट डायवर्ट किए गए हैं। विशेष रूप से महिला कॉलेज के सामने से पुरानी कचहरी व छोटे फाटक की ओर जाने वाला मार्ग वाहनों के लिए बंद रहेगा। पुलिस ने वाहन चालकों से अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने का आग्रह किया ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।




हेलिकॉप्टर से सिरसा आएंगे सीएम

मुख्यमंत्री दोपहर को हेलिकॉप्टर से सिरसा आएंगे। पुलिस लाइन में हेलिकॉप्टर लैंड करने के बाद सीएम नायब सिंह सैनी रेलवे स्टेशन की ओर रवाना होंगे। करीब साढ़े 12 बजे वह तीर्थ यात्रा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। तीर्थ यात्रा ट्रेन सुबह हिसार से सिरसा स्टेशन पर पहुंचेगी।
विज्ञापन

यह की गई है व्यवस्था
यात्रियों के नाश्ते व पानी को लेकर विशेष व्यवस्था प्रशासन की ओर से की गई है। विशेष रूप से पांच हेल्प डेस्क बनाई गई हैं ताकि यात्रियों को प्लेटफार्म से लेकर अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी दी जा सके। किस डिब्बे में उनकी व्यवस्था है और कहां पर उन्हें ट्रेन मिलेगी। इसकी जानकारी देने के साथ उन्हें छोड़ने के लिए विशेष रूप से वालंटियर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें