फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार से जुड़े मामले की जांच करने रानियां पहुंची सीएम फ्लाइंग

विज्ञापन
रानियां तहसील कार्यालय में जांच करती सीएम फ्लाइंग की टीम। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग की टीम ने रानियां की तहसील में मंगलवार दोपहर को अचानक दबिश दी। सीएम फ्लाइंग की सूचना मिलते ही तहसील में हड़कंप मच गया। सीएम फ्लाइंग रानियां की तहसील में भ्रष्टाचार से जुड़े मामले की जांच करने के लिए पहुंची थी।
विज्ञापन

रानियां तहसील में पिछले काफी दिनों से रिश्वत लिए जाने के मामलों की शिकायत सीएम दरबार तक पहुंची थी। जिस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए सीएम फ्लाइंग ने मंगलवार दोपहर अचानक दबिश दी। टीम का नेतृत्व हिसार यूनिट के उपनिरीक्षक राजेश कुमार व उपनिरीक्षक विरसा सिंह कर रहे थे।
जांच अधिकारियों ने बताया कि रानियां तहसील में रजिस्ट्री इंतकाल व भूमि से संबंधित अन्य कार्यों की बाबत रिश्वत लिए जाने का मामला सीएम दरबार में पहुंचा था, जिसके अनुसार तहसील में दर्ज रिकॉर्ड की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि तहसील में दर्ज करवाए गए रिकॉर्ड की प्रतियां लेकर संबंधित किसानों व वसीका नवीसों से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

इस बारे में विजिलेंस अधिकारी विरसा सिंह व राजेश ने बताया कि रिश्वत से जुड़े मामलों की जांच का खुलासा नहीं किया जा सकता। तहसील से संबंधित कई मामलों की शिकायत सीएम तक पहुंची हुई है, जिसकी जांच की जा रही है। मामले में दोषी पाए जाने पर उच्च अधिकारी संज्ञान लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें