फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन में कोरोना से दूसरी मौत व 152 मामले आए सामने

विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन लगवाते हुए अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के कारण मंगलवार को डबवाली के आनंदपुर की 68 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला सांस के रोग से पीड़ित थी, जिसके चलते अब कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 119 तक पहुंच गया है, जबकि तीन दिन पहले तीन अप्रैल को करीवाला के 35 वर्षीय व्यक्ति की संक्रमण के कारण मौत हुई थी। ऐसे में चार दिन में दो मौतें हो गईं।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में 47 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। चार दिन में कुल 152 संक्रमित सामने आ चुके हैं। मंगलवार को मेला ग्राउंड में दो, हुडा सेक्टर 20, बांसल कॉलोनी, हिसार रोड, प्रेम नगर, जंड वाला मोहल्ला, गरेवाल बस्ती, अग्रसेन कॉलोनी, सी ब्लॉक, सदर बाजार में एक-एक, पुलिस लाइन में तीन, नोहरिया बाजार में दो, राम कॉलोनी में चार, डबवाली में 12, ऐलनाबाद में एक, कालांवाली में एक, ओढां में छह, मोधासिघाणा में दो, रानियां में एक, चौटाला में दो, बड़ागुढ़ा में एक सहित कुल 47 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब कुल 274 मरीज एक्टिव हैं। मंगलवार को स्वस्थ होने पर 18 मरीजों को घर भेज दिया गया।
शहर में तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के मामले
शहर की कॉलोनियों में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मंगलवार को जिले में कुल 47 मरीज संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 21 मरीज केवल सिरसा शहर की कॉलोनियों के ही हैं। मरीज के संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें होम आइसोलेट भी किया जाता है, लेकिन इसके बाद भी उन्हीं कॉलोनियों में मरीज अधिक पाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

तेजी से बढ़ रहा मौत का आंकड़ा
सिरसा जिले में इस वर्ष चार मरीज संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं। जनवरी और मार्च में एक मरीज की कोरोना से मौत हुई थी, लेकिन अप्रैल में अब तक दो मरीज संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं। इस वर्ष कुल चार मरीजों की संक्रमण से मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक कुल 271939 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से 8614 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। 169 मरीजों होम आइसोलेट हैं, जबकि 20 मरीज अस्पताल में दाखिल किए गए हैं।
वर्जन
मंगलवार को 47 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और एक महिला की मौत हुई है। कोरोना संक्रमण के फैैलाव को देखते हुए लोग नियमों का पालन करें, ताकि वह संक्रमण के संपर्क में न आ सके।
विज्ञापन

- डॉ. वीरेश भूषण, डिप्टी सिविल सर्जन, सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें