फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओढ़ा रैली में सीएम कर सकते हैं संभावित उम्मीदवारों की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
भूपेंद्र पंवार
विज्ञापन

सिरसा। नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। डबवाली, रानियां और ऐलनाबाद के लिए 30 मई से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, लेकिन इससे ठीक एक दिन पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल जिले के कस्बा ओढ़ां में बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। इसी रैली से औपचारिक तौर पर पार्टी चुनाव का शंखनाद करेगी। उम्मीद है कि इसी रैली में भाजपा समर्थित चेयरमैन और पार्षद पद के संभावित उम्मीदवारों की घोषणा भी हो जाए। इसलिए टिकट के चाहवान ज्यादा से ज्यादा समर्थकों को रैली में ले जाने के लिए डोर-टू-डोर अभियान शुरू कर दिया है।
डबवाली नगर परिषद और रानियां, ऐलनाबाद नगर पालिका क्षेत्र के पार्षदों और चेयरमैन के चुनाव 19 जून को होंगे। इसके लिए 30 मई से नामांकन शुरू हो जाएगा। इससे पहले ही भाजपा की ओर से ओढ़ां क्षेत्र में रैली की घोषणा की जा चुकी है और जोरों से तैयारियां की जा रही है। चुनाव आचार संहिता होने के कारण हालांकि मुख्यमंत्री इस दौरान कोई नई घोषणा तो नहीं करेंगे, लेकिन बताया जा रहा है कि जिले में किए गए विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जरूर पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री रैली में जनता के समक्ष ब्यौरा रखेंगे कि सरकार के कार्यकाल में डबवाली, रानियां, ऐलनाबाद क्षेत्र में क्या-क्या विकास कार्य करवाए हैं। संवाद
विज्ञापन

रैली से पहले मुख्यमंत्री कर चुके 38 परियोजनाओं की शुरुआत
ये बात सरकार के संज्ञान में थी कि चुनाव आचार संहिता लागू हो सकती है। इसलिए रैली से पहले ही मुख्यमंत्री का 18 मई का सिरसा दौरा निर्धारित किया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल 18 मई को सिरसा आए और सीडीएलयू के मल्टीपर्पस हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला भर के लिए 38 परियोजनाओं की शुरुआत कर दी। इनमें जहां एक ओर कई शिलान्यास किए गए तो बड़ी संख्या में परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया गया। इसी दौरान मुख्यमंत्री मेडिकल कॉलेज को लेकर भी विस्तार से जानकारी दी।
संभावित उम्मीदवारों की होगी घोषणा, शक्ति प्रदर्शन के लिए लगाया जोर
पहली बार ऐसा हो रहा है कि चेयरमैन के लिए सीधा चुनाव होगा। इसलिए पार्टी की टिकट के चाहवान नेता मुख्यमंत्री के समक्ष हाजिरी लगाएंगे। उम्मीद है कि रैली के दौरान मुख्यमंत्री औपचारिक या अनौपचारिक तौर पर चेयरमैन और पार्षदों के लिए टिकट के लिए घोषणा कर सकते हैं। इसके लिए अभी से भाजपा नेताओं ने अपने नेताओं की हाजिरी लगानी शुरू कर दी है। इतना ही नहीं जनसंपर्क अभियान भी शुरू कर दिया गया है। चेयरमैन और पार्षद के लिए टिकट के चाहवान अब ज्यादा से ज्यादा भीड़ रैली में ले जाकर शक्ति प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे। इसके लिए व्यक्तिगत तौर पर जनसंपर्क शुरू हो गया है।
विज्ञापन

ओढ़ां रैली को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर सिरसा आ चुके हैं। चुनाव को लेकर रैली में नाम घोषित होंगे या नहीं, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। क्योंकि पार्टी संगठन की ओर से ही ये फैसला लिया जाता है और पत्र जारी कर अवगत करवाया जाएगा। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने सिरसा में रैली की तैयारियों को लेकर बैठक भी ली है। -कपिल सोनी एडवोकेट, जिला मीडिया प्रभारी, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें