फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गदराना में किसानों ने बंद कराया निजी कंपनी का मोबाइल टावर

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि कानूनों के खिलाफ गांव गदराना के किसानों ने निजी कंपनी के टावर के सामने एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नाराजगी व्यक्त की और निजी कंपनी के मोबाइल टावर को बंद करवा दिया। जिसकी सूचना मिलते ही कालांवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाकर टावर शुरू करवाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस की बात नहीं मानी और अपनी बात पर अडिग रहे।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार कालांवाली थाना प्रभारी ओमप्रकाश रात सात बजे तक भी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे थे। पूर्व सरपंच जसवंत सिंह, रमनदीप बैनीवाल, हरजिंद्र सिंह, निर्मल सिंह, गुरजंट सिंह, सुखराज सिंह, अजैब सिंह, अर्शदीप सिंह ने बताया कि सरकार तीन नए कृषि कानून लाकर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। तीन कृषि कानून से आने वाले समय में किसानों के साथ साथ व्यापारी व मजदूर वर्ग खत्म हो जाएगा। इसलिए अपना अस्तित्व बचाने के लिए किसान भाई लगातार संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन सरकार की ओर से देश के अन्नदाता की बात सुनने को तैयार नहीं है।
थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि उन्हें शाम को सूचना मिली थी कि गांव गदराना में ग्रामीणों ने निजी मोबाइल कंपनी के टॉवर का नेटवर्क बंद करवा दिया गया है। जिस पर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें