फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नगर परिषद की टीम आज चलाएगी शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान, डबवाली रोड पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। नगर परिषद प्रशासन 10 नवंबर से युद्धस्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगा। इसके लिए पहले ही नगर परिषद के अधिकारियों ने अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी किए है। खासतौर पर सड़कों पर जनरेटर रखने वाले और पिल्लर लगाकर बोर्ड लगाने वालों पर कार्रवाई होगी। वहीं सामान वापस लेने के लिए आने वाले लोगों से नगर परिषद प्रशासन की ओर से जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन

उन्हें चेतावनी दी जाएगी कि दोबारा अतिक्रमण करने की सूरत में सामान जब्त किया जाएगा। यह कार्रवाई एक साल बाद होने जारी है। आखिरी बार नवंबर 2024 में इस तरह की कार्रवाई को नगर परिषद ने अंजाम दिया था। अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष प्लानिंग व टीम तैयार की जा चुकी है, जो सोमवार से जोर शोर से अभियान चलाएगी। क्रेन के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।
-
यहां पर सबसे ज्यादा अतिक्रमण
- डबवाली रोड
- हिसार रोड
- बरनाला रोड
- सांगवान चौक से वाल्मीकि चौक
- आंबेडकर चौक से परशुराम चौक
- परशुराम चौक से शाह सतनाम चौक
-
इन बाजारों में अतिक्रमण
- सरकुलर रोड

- गीता भवन वाली गली
- पालिका बाजार
- जनता भवन रोड
- हिसारिया बाजार
- रोड़ी बाजार
- मीना बाजार


वर्जन : मुख्य सड़कों पर किए गए अतिक्रमण पर सोमवार से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं कि वह अपना अतिक्रमण स्वयं हटा ले। यदि कोई नहीं हटाता है तो सोमवार को होने वाली कार्रवाई में सामान जब्त किया जाएगा। साथ ही जुर्माना लगाया जाएगा। - जयवीर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें