फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को डूबो सकता है मानसून

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसून सिर पर है लेकिन विभागों की तैयारियां नहीं बराबर हैं। अक्सर मामूली सी बारिश में पानी-पानी हो जाने वाले डबवाली में इस बार मानसून मुसीबत खड़ी कर सकता है। जन स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक मैनहोलों की सफाई तक नहीं करवाई है। सफाई के लिए एक अस्टीमेट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजा था, जो अभी तक मंजूर नहीं हुआ है। वहीं, नेशनल हाईवे अथॉरिटी भी लापरवाही दिखा रही है। हाईवे पर बने दो बोरवेल सफाई के अभाव में ठप पड़े हैं। शहर की आबादी 50 हजार से अधिक है। जन स्वास्थ्य विभाग के 5400 मैनहोल हैं। मैनहोल की सफाई के लिए विभाग के पास मात्र 20 कर्मचारी हैं, जिनमें से आठ रेगुलर और 12 डीसी रेट पर काम कर रहे हैं। एक कर्मचारी के जिम्मे 270 मैनहोल हैं। शहर की सीवरेज व्यवस्था पहले ही बिगड़ी हुई है। अगर विभाग के शिकायत केंद्र के रजिस्टर पर नजर दौड़ाई जाए तो दिन में आने वाली अधिकतर शिकायतें सीवरेज संबंधी होती हैं। बिगड़ी सीवरेज व्यवस्था के बीच मानसून बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकता है। चूंकि जन स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तक सीवरेज मैनहोलों की सफाई नहीं करवाई है। मामूली सी बारिश में सीवरेज ब्लॉक हो जाते हैं। गंदा पानी बाहर निकलने लगता है। मानसून में क्या हाल होगा, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


नीचे भी ढिलाई, ऊपर भी ढिलाई
मानसून को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग के निचले तथा ऊपरी स्तर के अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। मानसून को नजदीक आता देख विभागीय अधिकारियों ने आनन-फानन में शहर के कुछेक हिस्से के मैनहोल को साफ करने के लिए 50 हजार रुपये का अस्टीमेट बनाकर अपने उच्च अधिकारियों को भेज दिया। अस्टीमेट पास न होने की वजह से अभी तक मैनहोल की सफाई शुरू ही नहीं हुई है।

नेशनल हाईवे से कैसे निकलेगा पानी
बारिश के दिनों में नेशनल हाईवे पानी से फुल हो जाता है। नेशनल हाईवे पर बरसाती पानी निकालने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने करीब पांच वर्ष पूर्व शहर के गोल चौक और सिरसा रोड पर स्थित पैट्रोल पंप के नजदीक बोरवेल बनाए थे। कुछ समय चलने के बाद ये बोरवेल ठप पड़े हैं। इस बार भी मानसून में वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, नए बने रोड को भी नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन


ये इलाके भर जाते हैं पानी से
1. सिरसा रोड
2. गोल चौक
3. कलोनी रोड
4. न्यू बस स्टैंड रोड
5. पब्लिक क्लब क्षेत्र
6. मलोट रोड
7. मुख्य बाजार
8. परशुराम चौक
9. नई अनाज मंडी रोड

25 फीसदी मैनहोलों की सफाई का लक्ष्य  
मैनहोल की सफाई का कार्य शुरू किया जाएगा। प्राथमिक तौर पर उन क्षेत्रों में सबसे पहले मैनहोल की सफाई की जाएगी, यहां बरसाती पानी अधिक खड़ा होता है। मानसून आने तक शहर के 25 फीसदी मैनहोल साफ कर दिए जाएंगे।
सतपाल रोज, कनिष्ठ अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग, डबवाली

नहीं आने दी जाएगी परेशानी

गोल चौक तथा सिरसा रोड़ पर बने बोरवेल मेरी ज्वाइनिंग के पहले से बने हुए हैं। फिलहाल दोनों चालू हालत में हैं। बारिश के दिनों में लोगों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन


परमजीत सिंह, कनिष्ठ अभियंता, नेशनल हाईवे अथॉरिटी, डबवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें