फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अपने घरों और प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं : पुलिस अधीक्षक

Mon, 20 Jan 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। जिले में अपराधियों और असामाजिक तत्वों से सुरक्षित रहने व निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने बेहद जरूरी हैं। नागरिक अपने घरों और प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं। यह अपील पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने नागरिकों से की।

उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने अधीन क्षेत्र में लगे हुए सीसीटीवी की जानकारी रिकॉर्ड के लिए अपने पास रखें, ताकि कोई अप्रिय घटना होने पर सीसीटीवी के डाटा के आधार पर अपराधियों पर कार्रवाई की जा सके। अपराधों की रोकथाम और जांच के लिए नवीन तकनीक का उपयोग सबसे ज्यादा कारगर साबित हो रहा है।
विज्ञापन






पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता का सहयोग मिलने पर पुलिस हर अपराध पर अंकुश लगा सकती है। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर अपराधी वारदात को अंजाम देने के बाद सीसीटीवी को तोड़कर भाग जाते हैं, जिसके कारण घटना की जांच करने और अपराधियों तक पहुंचने में पुलिस को दिक्कत होती है।
विज्ञापन




दुकानों के बाहर दो कैमरे जरूर लगवाएं

एसपी ने सभी दुकानदारों से अपील की है कि वे कम से कम दो कैमरे अपनी दुकान के बाहर जरूर लगावाएं। जिससे रोड पर होने वाली गतिविधियों और संदिग्धों पर नजर रखी जा सके। इन कैमरों की गुणवत्ता बेहतर हो। कई बार वारदात में शामिल संदिग्ध तो दिख जाते हैं लेकिन तस्वीर की क्वालिटी अच्छी न होने के कारण उनकी पहचान करने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें