कालांवाली। सीआईए कालांवाली ने पंजाब के फरीदकोट के गांव रोडिकपुरा निवासी दीप सिंह से सोमवार को 267.380 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 53 लाख 50 हजार रुपये है। यह हेरोइन कालांवाली क्षेत्र में सप्लाई होनी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
उप पुलिस अधीक्षक कपिल अहलावत ने बताया कि सीआईए कालांवाली को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पंजाब से कालांवाली में भारी मात्रा में हेरोइन लेकर आया है। टीम ने एसडीएम कार्यालय के पास एक संदिग्ध युवक को पकड़कर पूछताछ की। जब तलाशी ली गई, तो उसके पास से 267 ग्राम हेरोइन हेरोइन बरामद हुई, जो वाणिज्यिक मात्रा की श्रेणी में आती है।
डीएसपी ने सीआईए की टीम की सराहना करते हुए कहा कि डबवाली पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। पूर्व में कई नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति अटैच की जा चुकी है।