फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद के डीएफएससी को सीआईए ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा में 15 हजार क्विंटल गेहूं घोटाले के मामले में सीआईए सिरसा ने जींद के डीएफएसएसी राजेश आर्य को बुधवार को जींद से गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे वीरवार को कोर्ट में पेश करेगी। इससे पहले आरोपी ने कोर्ट में जमानत याचिका भी लगाई थी, लेकिन उसे राहत नहीं मिली। अभी तक सिरसा सीआईए इस मामले में चार एएफएसओ, एक रिटायर्ड इंस्पेक्टर व एक रिटायर्ड स्टोर कीपर व तीन डिपो होल्डर को भी गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। अभी इस मामले में तीन तत्कालीन डीएफएससी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। मामले में कुल 12 अधिकारियों व 58 डिपो होल्डर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

ये था मामला
वर्ष 2015,16 में जिले में खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने डिपो होल्डर की मिलीभगत से करीब 15 हजार क्विंटल गेहूं का गबन किया था। एक डिपो होल्डर ने इस मामले का भंडाफोड़ किया। उसने शिकायत दर्ज करवाई थी कि विभागीय अधिकारियों ने कुछ चहेते डिपो होल्डर को अधिक मात्रा में गेहूं का आवंटन कर दिया और इसे खुले बाजार में बेचकर राशि हड़प ली। जांच में सामने आया कि अधिकारियों ने करीब 15 हजार क्विंटल गेहूं का गबन किया। अक्टूबर 2018 में तत्कालीन डीएफएससी अशोक बंसल ने विभाग के 12 अधिकारियों पर मामला दर्ज करवाया था। इसमें करीब 58 डिपो होल्डर पर भी मामला दर्ज किया गया। दिसंबर में एसपी भूपेंद्र सिंह ने यह मामला सीआईए को सौंप दिया। सीआईए ने खाद्य आपूर्ति विभाग के चार एएफएसओ, कांफेड के रिटायर्ड स्टोर कीपर व रिटायर्ड इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

कोट
राजेश आर्य को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसे रिमांड के लिए वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
-भूपेंद्र सिंह, एसपी सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें