फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव चौटाला में आयोजित प्रीतिभोज में आए हजारों लोग

Tue, 11 Apr 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
विज्ञापन
Dusyant chutala - फोटो : Bureau
विज्ञापन
पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के प्रपौत्र और पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के पौत्र और 16वीं लोकसभा में हिसार से युवा सांसद दुष्यंत चौटाला के विवाह के विवाहोपलक्ष में मंगलवार को उनके पैतृक गांव चौटाला में स्थित चौधरी साहबराम खेल स्टेडियम में हलकावासियों और ग्रामीणों के लिए प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। पूरा परिवार एक साथ मंच पर नजर आया। पलवल का नगाड़ा एक ओर जहां जोश भर रहा था वहीं राजस्थान के कलाकारों ने समां बांध रखा था।
विज्ञापन


गांव चौटाला में स्थित चौधरी साहबराम खेल स्टेडियम में 72 फुट चौड़ा और 36 फुट लंबा स्टेज तथा 130 फुट चौड़ा और 350 फुट लंबा वाटरप्रूफ टेंट लगाया गया था। मेहमानों के लिए लजीज पकवान तैयार करवाने के लिए सात किचन बनाए गए थे। वीआईपी गेस्ट के लिए स्पेशल लॉज बनाया गया। प्रीतिभोज कार्यक्रम में चारों हलकों से लगभग 20 हजार लोगों ने शिरकत की। मंगलवार से सांसद दुष्यंत चौटाला के विवाह की रस्में शुरू हो गई, जबकि उनका विवाह समारोह गुरुग्राम में संपन्न होगा। कुछ रीति-रिवाज सिरसा तथा कुछ दिल्ली में किए जाएंगे। अंतत:  18 अप्रैल दुष्यंत सौभाग्यकांक्षी मेघना के संग परिणय सूत्र में बंध जाएंगे।

वैवाहिक कार्यक्रम की श्रृंखला में मंगलवार को प्रथम कार्यक्रम में युवा सांसद के पिता अजय सिंह चौटाला, माता विधायक नैना चौटाला, चाचा अभय सिंह चौटाला, अनुज दिग्विजय सिंह व अर्जुन चौटाला ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया। इस दौरान सुबह 11 से चार बजे तक राजस्थानी कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर आए हुए अतिथियों का मनोरंजन किया। वहीं पलवल से आया नगाड़ा भी बजता रहा। एक ही मंच पर चौ. अजय सिंह चौटाला, नैना चौटाला, चौ. अभय सिंह चौटाला, अनुज दिग्विजय और अर्जुन चौटाला विराजमान थे। आने वाले मेहमान उन्हें मंच पर पहुंचकर शुभकामनाएं दे रहे थे।
विज्ञापन


 उल्लेखनीय है कि चौटाला बंधुओं ने किसी भी मेहमान से शगुन नहीं लिया। इस अवसर पर विधायक बलकौर सिंह कालांवाली, मक्खन सिंगला विधायक सिरसा, पूर्व विधायक डॉ. सीता राम सहित इनेलो के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आसपास के गांवों से पहुंचे हजारों ग्रामीण मौजूद थे। इसके बाद 13 अप्रैल को सिरसा के जेसीडी विद्यापीठ में प्रीति भोज का आयोजन किया जाएगा। जहां पर डेढ़ लाख लोगों के भोज की व्यवस्था की जा रही है।  अब 14 अप्रैल, को चौटाला हाउस सिरसा में बान-भात रस्म के साथ हाथों पर हल्दी लगेगी और बनड़ा पूरी तरह से रिवाजों के बंधन में बंधेगा। इससे पूर्व गारा हाथ और विनायक पूजा होगी। बिनोरी परंपरा के तहत बनड़ा के नजदीकी रिश्तेदार शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे सबको भोजन करवाएंगे। शादी की पहली रात रतजगा रस्म होगी। वहीं सिरसा आवास पर बान रस्म के बाद भात लिया जाएगा। लेडीज संगीत दिल्ली में होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें