फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइमरी और अपर प्राइमरी के बच्चों को मिलेगा 48 दिन का मिड डे मील

विज्ञापन
खाद्य सामग्री के पैकेट तैयार करते स्कूल कर्मचारी। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान स्कूली बच्चों तक मिड डे मील की खाद्य सामग्री पहुंचाने के लिए शिक्षा निदेशालय ने मई और जून का बजट जारी किया है। शिक्षा निदेशालय ने इस बार दो माह का राशन एक साथ वितरण करने के आदेश दिए हैं। साथ ही पहली बार जून माह की खाद्य सामग्री और कुक को मानदेय भी दिया है। शिक्षा निदेशालय द्वारा मई और जून माह के 48 दिनों का राशन का एक पैकेट बनाकर वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब 95 हजार बच्चों को दो माह मई और जून की खाद्य सामग्री पैकेट बनाकर प्राइमरी और अपर प्राइमरी के बच्चों को अलग-अलग वितरण किए जाएंगे। शिक्षा निदेशालय ने पत्र जारी कर इस बार मई माह के साथ जून माह का भी मिड डे मील देने की घोषणा की है। मिड डे मीड शुरू होने के बाद यह पहला वर्ष होगा, जिसमें बच्चों को जून माह के मिड डे मील की सामग्री और कुक का मानदेय दिया जाएगा। मिड डे मील के लिए दो माह मई औश्र जून के 24-24 दिनों यानि 48 की खाद्य सामग्री एक साथ वितरण होगी।
मिड डे मील में ये होगी सामग्री
इस बार दिया जाने वाला मिड डे मील प्राइमरी कक्षा पहली से पांचवीं तक के लिए चावल दो किलो 650 ग्राम, गेहूं दो किलो 160 ग्राम, 500 ग्राम सूखा दूध और 238 रुपये बैंक खातों में जमा करवाई जाएगी। जबकि अपर प्राइमरी के लिए चावल तीन किलो 960 ग्राम, गेहूं तीन किलो 240 ग्राम, 500 ग्राम सूखा दूध और 358 रुपये की राशि बैंक खातों में जमा की जाएगी। स्कूल कर्मचारियों के द्वारा खाद्य सामग्री के पैकेट तैयार किए जाएंगे। जिसके बाद स्कूल अध्यापकों द्वारा घर-घर जाकर खाद्य सामग्री के पैकेट वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय द्वारा इस बार मई और जून माह की मिड डे मील सामग्री एक साथ वितरण करने के आदेश दिए हैं। पहली बार जून माह की मिड डे मील सामग्री वितरण होगी। स्कूलों को पत्र भेज सामग्री वितरण के आदेश जारी कर दिए हैं, जल्द ही वितरण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

- संजय मोंगा, कार्यक्रम अधिकारी, मिड डे मील।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें