फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन पुलिस की मौजूदगी में बिकी शराब

विज्ञापन
शराब लेने को लेकर लगी लाइन। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
बुधवार को प्रदेश सरकार के आदेशानुसार सुबह सात बजे ही ठेके खोल दिए। इस पर ठेके के मालिकों को हिदायतें भी दी गई कि वह शराब बेचने के दौरान सामाजिक दूरी का पालन करवाएंगे और आने वाले हर व्यक्ति को सैनिटाइज किया जाएगा। ठेकों पर पुलिस तैनात रही। पूरा दिन पुलिस कर्मचारियों की निगरानी में लोगों ने शराब खरीदी। साथ ही पुलिस कर्मचारी सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए बार-बार लोगों को सचेत कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रशासन की हिदायतों के साथ ही जिले में सुबह सात बजे से ही ठेके खुलने शुरू हो गए। वहीं इस बात की भनक जिला वासियों को रात को ही लग गई थी। जिससे सुबह सात बजते के साथ ही लोग ठेके पर आने शुरू हो गए। वहीं सामाजिक दूरी को लेकर ठेकेदारों ने पहले से ही ठेकों के आगे गोल चक्र लगाने शुरू कर दिए थे। जिस कारण सुबह शराब लेने आने वाले लोगों को लाइन में लगाकर ही शराब दी जा रही थी। वहीं शराब पर हरियाणा सरकार द्वारा कोविड टैक्स भी लगाया गया है। लेकिन लोग रेट बढ़ने की कोई चिंता न करते हुए शराब खरीदने सुबह से ही पहुंच रहे हैं। बुधवार को ठेके खुलने पर ज्यादा भीड़ नहीं रही, लोग सामाजिक दूरी बनाकर ही शराब लेते नजर आए। ठेकों का समय सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक का है। इस दौरान शाम सात बजे शराब खरीदने वालों की लाइन लंबी होती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें