एसएस जैन सभा में आयोजित संस्कार सभा में मौजूद बच्चे।
रानियां। जैन संस्कार समिति दिल्ली की ओर से एसएस जैन सभा में आयोजित 10 दिवसीय जैन संस्कार शिविर बुधवार को संपन्न हो गया। इसमें उप प्रवर्तक वचन सिद्ध ज्योतिषार्च सत्यप्रकाश महाराज के मार्गदर्शन में छोटे बच्चों ने जैन धर्म के समृद्ध इतिहास, संस्कृति, दर्शन और साधना पद्धति को सरल भाषा व आधुनिक शैली के बारे में जानकारी ली।
इसके अलावा सम्प्रदाय-निरपेक्ष धर्म की सही जानकारी, परिवार, समाज व राष्ट्र के प्रति वफादार और जागरूक नागरिक बनने और स्वाध्याय शील बनने प्रेरणा ली और भय मुक्त धार्मिक क्रियाओं की तरफ प्रेरित किया गया। शिविर में जैन समाज की महिलाओं और पुरुषों ने बच्चों को धार्मिक शिक्षा के बारे में बताया।
इस 10 दिवसीय शिविर में बच्चों को नियमित 3 घंटे जैन धर्म आधारित धार्मिक व नैतिक शिक्षा दी गई। जैन एकता मंच के जिलाध्यक्ष एवं अरिहंत फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संदीप जैन ने बताया कि यह शिविर जैन संस्कार समिति के राष्ट्रीय संयोजक रविंद्र जैन व जिला संयोजक नरेश जैन के सहयोग से लगाया गया। यह आयोजन शिविर समिति व स्थानीय एसएस जैन सभा के संयुक्त प्रयास से किया जाता है। शिविर में बच्चों के लिए आवश्यक पाठ्य सामग्री निशुल्क दी गई।