फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: विज्ञान प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 01 Dec 2024 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
श्रीराम न्यू सतलुज स्कूल में आयोजित साइंस प्रदर्शनी में विद्यार्थी का मॉडल देखते हुए जिला विज्ञ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। श्री राम न्यू सतलुज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिलास्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी में खंड स्तर पर विजेता रहे 120 विद्यार्थियों ने अपने मॉडल प्रस्तुत किए। उपविषय, भोजन, स्वास्थ्य और स्वच्छता में आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झिड़ी के अंशदीप प्रथम स्थान पर रहे।

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, नई दिल्ली के दिशानिर्देश अनुसार राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) हरियाणा गुरुग्राम के तत्वावधान में बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी की शुरुआत जिला शिक्षा अधिकारी बूटा राम, जिला विज्ञान विशेषज्ञ डाॅ. मुकेश कुमार, मेजबान विद्यालय की निदेशिका शशि सचदेवा व निर्णायक मंडलों के सदस्यों ने दीप प्रज्वलन के साथ की। प्रदर्शनी में खंड स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 120 विजेता विद्यार्थियों ने अपने मॉडल्स-प्रोजेक्ट के साथ भाग लिया।
विज्ञापन


:::::::::::::::::::::::::::::

इस प्रकार रहे प्रतियोगिता के परिणाम

उपविषय : भोजन, स्वास्थ्य और स्वच्छता

- झिड़ी के आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के अंशदीप प्रथम

- रूपावास के पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के आयुष द्वितीय

- तरकांवाली के एसकेके राजकीय माध्यमिक विद्यालय की हंसिका, तृतीय



उपविषय : परिवहन एवं संचार

- झिड़ी के आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की काजल प्रथम

- रानियां के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की पूजा, द्वितीय

- तरकांवाली के एसकेके राजकीय माध्यमिक विद्यालय के आदित्य शर्मा, तृतीय





उपविषय : प्राकृतिक खेती

- सिरसा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, परमप्रीत प्रथम,

- मौजगढ़ के सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की शिवांगी द्वितीय

- मोहम्मदपुरिया के आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विवेक तृतीय



-

उपविषय : आपदा प्रबंधन

- सिरसा के श्री राम न्यू सतलुज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मनीष प्रथम

- पंजुआना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के उमेश द्वितीय

- मौजगढ़ के सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के दीक्षांत तृतीय



उपविषय : गणितीय मॉडलिंग और कम्प्यूटेशनल सोच

- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चतरगढ़पट्टी की सिमरन प्रथम

- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगाला के गगनदीप द्वितीय

- राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जमाल की जयश्री, तृतीय

-



उपविषय : अपशिष्ट प्रबंधन

- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धौलपालिया की योमिन प्रथम

- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुडिया खेड़ा के लोकेश द्वितीय

- राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसा के हरप्रीत सिंह तृतीय

-

उपविषय : संसाधन प्रबंधन

- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पतली डाबर की प्रांचल प्रथम

- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुडिया खेड़ा के कार्तिक द्वितीय

- राजकीय उच्च विद्यालय बरूवाली प्रथम के तनीष तृतीय



वर्जन

बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान करती है। जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में 120 विद्यार्थियों ने अपने मॉडल प्रस्तुत किए। -बूटा राम, जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा।
विज्ञापन


:::::::::::::::::::::::::::::::

वर्जन

श्री राम न्यू सतलुज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें खंड स्तर के विजेता विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जिला स्तर के विजेता विद्यार्थी राज्य स्तर पर वाली होने बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में हिस्सा लेंगे। -डाॅ. मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें