फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: घटिया निर्माण की जांच में जुटा मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, गली की खोदाई कर भरे सैंपल

विज्ञापन
 सीएम फ्लाइंग की टीम बरसाती लाइन के सैंपल भरवाते हुए। 
विज्ञापन
सिरसा। विकास कार्यों में घटिया निर्माण की शिकायतों पर वीरवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने सिरसा में विभिन्न निर्माण स्थलों की जांच की। टीम ने जनता भवन रोड और अनाज मंडी क्षेत्र में अमृत-2 योजना के तहत चल रहे बरसाती प्रोजेक्ट की गुणवत्ता की जांच करते हुए विभिन्न स्थानों से सामग्री के नमूने लिए। इन सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा गया।
विज्ञापन


टीम का नेतृत्व पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन हिसार के एसडीओ होशियार सिंह और मुख्यमंत्री उड़नदस्ता हिसार के निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह व राजेश कुमार ने किया। इसके अलावा टीम ने वार्ड-21 स्थित नोहरिया बाजार की बावड़ी वाली गली का निरीक्षण किया गया। गली को एक तरफ से खोदकर सड़क के नीचे डाली गई मिट्टी, पत्थर और इंटरलॉकिंग टाइल्स की जांच की गई।

शिकायत के आधार पर हुई कार्रवाई

अधिकारियों ने बताया कि यह जांच योगेश और सोनू नामक व्यक्तियों की शिकायत पर की गई है। टीम ने विभिन्न गलियों व स्थानों से 8 से 10 नमूने लिए हैं। जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर संबंधित एजेंसी पर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सुनील रंगा व जेई प्रवीण कुमार भी उपस्थित रहे। बरसाती लाइन परियोजना पर 37 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जिससे शहर के मुख्य बाजारों में जलभराव की समस्या दूर की जा सके। हालांकि, अब तक केवल 15–20 फीसदी कार्य ही पूर्ण हो सका है और आमजन को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पूर्व पार्षद की शिकायत पर हुई जांच

पूर्व पार्षद नीतू सोनी द्वारा गली निर्माण में घटिया सामग्री की शिकायत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और स्थानीय निकाय मंत्री को की गई थी, जिसके आधार पर जांच सीएम फ्लाइंग को सौंपी गई। नीतू ने बताया कि अप्रैल में 21 लाख रुपये से अधिक की लागत से गली का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, जो शुरू से ही विवादों में रहा है। उड़नदस्ता ने नगर परिषद से संबंधित निर्माण दस्तावेज भी तलब किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें