फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नगर पालिका कार्यालय रानियां में मुख्यमंत्री उड़दस्ते ने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
रानियां। नगर पालिका की ओर से शहर में करवाए गए विकास कार्यों में बरती गई अनियमिताओं की शिकायत संबंधी जांच को लेकर सीएम फ्लाइंग की एक टीम बुधवार को कार्यालय में पहुंची। सीएम फ्लाइंग टीम ने अधिकारियों से रिकॉर्ड तलब किया और उनकी जांच शुरू की। ड्यूटी मजिस्ट्रेट जिला रोजगार अधिकारी पंकज कुमार, अजायब सिंह और साधु राम इस टीम में शामिल रहे। जांच करने के लिए आई टीम के सदस्यों ने हालांकि जांच के संबंध में कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि सीएम फ्लाइंग की टीम बुधवार सुबह करीब 10 बजे नगर पालिका कार्यालय में पहुंच गई थी। टीम ने आते ही सबसे पहले हाउस की बैठक संबंधी कार्रवाई रजिस्टर को अपने कब्जे में लिया और फिर विकास कार्यों से संबंधित लगाए गए टेंडर की फाइलें अपनी जांच के लिए मंगवाई। देर शाम तक जांच का कार्य जारी रहा। जांच का कार्य करने के बाद सीएम फ्लाइंग टीम के सदस्यों ने एक रिपोर्ट तैयार की और अपने साथ ले गई है।
पिछले एक से डेढ़ वर्ष में नगर पालिका की ओर से शहर में गलियों का निर्माण कार्य सहित अन्य करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए गए हैं। इन विकास कार्यों में भारी अनियमितताएं बरती गई हैं। खासकर गलियों के निर्माण में बहुत बड़ी धांधली हुई है। कमीशन के खेल के चक्कर में जो इंटरलॉकिंग गलियां अच्छी थी उन्हें भी उखाड़कर दोबारा से बनवाया गया है। जिसको लेकर शहर के जागरूक लोगों ने आपत्ति जताई थी। लोगों का कहना है कि ठेकेदारों ने गालियों के निर्माण में काफी गोलमाल किया है, जो निर्माण संबंधी जो शर्तें थी उन्हें पूरा नहीं किया गया है। इससे संबंधित शिकायत ही उच्च अधिकारियों के पास पहुंची थी, जिसकी जांच करने के लिए सीएम फ्लाइंग की टीम नपा कार्यालय रानियां में पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच टीम के सदस्यों ने उनसे जो भी रिकॉर्ड मांगा वह उन्हें उपलब्ध करवा दिया गया है। उन्हें नहीं पता है की टीम ने क्या रिपोर्ट तैयार की है।
-आशीष स्वामी, सचिव, नगर पालिका रानियां।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें