फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सेना ट्रेनिंग पूरी कर गांव लौटे छोटू राम का किया स्वागत

Mon, 27 Jul 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
वयोवृद्ध लालचंद आईतान से आशीर्वाद लेता छोटू राम।
विज्ञापन
फोटो - 29
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। भारतीय सेना की ट्रेनिंग पूरी कर गांव भुना लौटे छोटू राम का ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। देश सेवा के लिए चयनित छोटू राम के गांव पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जयघोष के साथ स्वागत रैली निकाली गई।
गांव के सबसे बुजुर्ग लालचंद आईतान ने छोटू राम को रुपयों की माला पहनाकर सम्मानित किया। ग्रामीणों ने बताया कि छोटू राम भाट बिरादरी से सेना में चयनित होने वाले पहले युवा हैं। उनकी इस सफलता से पूरे गांव और समाज में गर्व का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने छोटू राम की उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणा बताया। छोटू राम ने ग्रामीणों द्वारा किए गए स्वागत और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। समाजसेवी मैनपाल ने कहा कि उनकी सफलता अन्य युवाओं को भी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें