फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: छतरियां, किराड़ कोट तथा दौलतपुर खेड़ा गांव को घोषित किया नशा मुक्त

Sun, 24 Mar 2024 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले के तीन और गांवों को नशा मुक्त घोषित किया गया है। इनमें छतरियां, किराड़ कोट तथा दौलतपुर खेड़ा गांव शामिल हैं। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सामाजिक आंदोलन में प्रत्येक व्यक्ति अपनी भूमिका निभाएं।
उनहोंने गांव छतरियां में आयोजित नशे के खिलाफ जागरुकता कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं, सरपंचों व आमजन को एसपी ने संबोधित किया। कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों ने ग्रामीण युवाओं के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ उन्हें नशा मुक्ति का संदेश भी दिया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कहा कि जिला पुलिस अपने स्तर पर नशे के खिलाफ लगातार जोरदार अभियान चलाए हुए हैं, परंतु इस अभियान की संपूर्ण कामयाबी के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी अग्रणी भूमिका निभानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि जब प्रत्येक व्यक्ति यह संकल्प ले लेगा की न तो वह नशा करेगा और न ही अपने आसपास नशा बिकने देगा तभी इस अभियान के सार्थक परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने गांव, गली तथा मोहल्ले की संपूर्ण जिम्मेदारी लेनी होगी। इस अवसर पर युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर शिक्षा तथा खेलों से नाता जोड़े तथा अपनी बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपने मां-बाप तथा अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें। अगर किसी गलत संगत का शिकार होकर कोई युवा नशे की दलदल में फंस गया है, तो उसे नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें और पुलिस को भी सूचित करें ताकि उसका इलाज करवा कर उसे फिर से समाज की मुख्यधारा में शामिल किया जा सके। इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार, उप निरीक्षक अजय कुमार, सुरक्षा शाखा प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक प्रेम कुमार तथा गांव छतरियां के समाजसेवी विजय कुमार सहित क्षेत्र के अनेक सरपंच, ग्रामीण तथा युवा मौजूद रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें