फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चार दिन तक चलेगा छठ पर्व, शहर में तैयारियां शुरू

Mon, 13 Nov 2023 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा।
विज्ञापन

पूर्वांचल के लोगों की ओर से शहर में धूमधाम से छठ पूजा की जाती है। इस बार शहर में 19 नवंबर को छठ पूजा का पर्व मनाया जाएगा। नहाय खाय से पर्व की शुरूआत की जाएगी। इस पूर्व को पूरे जिले में पूर्वांचल समाज के लोग धूमधाम से मनाते हैं।
बता दें कि सिरसा जिले में बड़े धूमधाम से पूर्वांचल समाज के लोग इस पूर्व को मनाते हैं। इस दौरान पूर्वांचल समाज के लोग आसपास की नहरों और रजवाहों के किनारे विधि विधान से छठ माता व भगवान सूर्य की पूजा अर्चना करते हैं। पूर्व से पहले ही नहरों और रजवाहों के आसपास सफाई का कार्य शुरू कर दिया जाता है। प्रतिदिन सुबह श्रद्धालुओं की ओर से अभियान चलाकर सफाई की जाती है।
विज्ञापन

हिसार रोड पर दिल्ली पुलिस के समीप स्थित रजवाहे और डबवाली रोड पर पंजुआना नजर पर पूजा को लेकर कार्यक्रम आयोजित होते हैं। हिसार रोड पर जय मां सरस्वती सेवा समिति व अन्य संस्थाओं के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किए गए जाते हैं। सेवा समिति के प्रधान मुन्ना गुप्ता ने बताया कि छठ पूजा आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही है। सिरसा रोड पर रजवाहे की जेसीबी मशीन से सफाई करवाई जा रही है। चार दिनों तक चलेगा पर्व
विज्ञापन

जिलेभर में छठ पूजा का पर्व चार दिनों तक चलता है। इन चारों दिन समिति की ओर से हर प्रकार की व्यवस्था की जाती है। भजन संकीर्तन का विशेष आयोजन होता है। पहले दिन नहाय खाय के साथ पर्व की शुरुआत होगी। दूसरे दिन खरना होगा, तीसरे दिन डूबते सूर्य और चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत को खोला जाएगा। वहीं छठ पूजा में कोई विघ्न न पड़े, इसके लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद रहता है। पुलिस कर्मचारियों की विशेष ड्यूटियां लगाई जाती हैं।

शहर में छठ पूजा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। नहरों व उसके आसपास की सफाई की जा रही है। ताकि पूजा के दौरान कोई दिक्कत न आए।
- मुन्ना गुप्ता, प्रधान, जय मां सरस्वती सेवा समिति सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें