फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. इंदौरा कुमारी सैलजा से हारे और हराया भी, अब उनकी ही अध्यक्षता में कांग्रेस में हुए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को इनेेलो की टिकट पर दो बार एमपी व एक बार विधायक रह चुके डॉ. सुशील इंदौरा ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा की अध्यक्षता में कांग्रेस ज्वाइन की। सुशील इंदौरा वही नेता हैं जो कि 1996 के चुनावों में समता पार्टी (मौजूदा इनेलो) के नेतृत्व में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा था और कुमारी सैलजा से हार गए थे। लेकिन 12वीं लोकसभा 1998 में लोकदल की टिकट पर सिरसा से लोकसभा चुनाव लड़े और कुमारी सैलजा को हराया। 1999 के लोकसभा चुनाव में भी इनेलो की टिकट पर सांसद बने। 2004 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के आत्मा सिंह गिल से हार गए। 2005 के विधानसभा चुनाव में इनेलो की टिकट पर ऐलनाबाद की आरक्षित सीट से चुनाव लड़े और जीत गए। लेकिन 2009 में आते आते कांग्रेस ज्वाइन की। उस चुनाव में कालांवाली से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े, लेकिन इनेलो व अकाली के संयुक्त उम्मीदवार चरणजीत सिंह रोड़ी से हार गए। 2014 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा ज्वाइन की और हजकां-भाजपा की टिकट पर सिरसा से लोकसभा चुनाव लड़े, लेकिन चरणजीत सिंह रोड़ी जीते और डॉ. सुशील इंदौरा तीसरे नंबर पर रहे। इसके बाद पिछले वर्ष ही डॉ. सुशील इंदौरा ने अपनी पार्टी भी बनाई। ऐसे में अब 2019 में डॉ. सुशील इंदौरा फिर से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा की अध्यक्षता में कांग्रेस में शामिल हुए, जिन्हें एक बार हराया और एक बार हारे भी।
विज्ञापन

इनेलो की टिकट पर जिला पार्षद बने, फिर विधायक और एमपी भी
इनेलो नेता चरणजीत सिंह रोड़ी ने अपना राजनैतिक कैरियर रोड़ी गांव के सरपंच के तौर पर शुरू किया था। 2005 के पंचायती चुनावों में वे जिला पार्षद बने। 2009 में इनेलो नए परिसीमन लागू होने पर कालांवाली हलके के गठन पर टिकट दी तो रोड़ी जीत गए। रोड़ी ने कांग्रेसी उम्मीदवार डॉ. सुशील इंदौरा को हराया था। 2014 में इनेलो ने उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए उतार दिया। रोड़ी ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर को हरा दिया। लेकिन 2019 के लोकसभा चुनावों में रोड़ी को करारी हार देखनी पड़ी। हालांकि इस हार के बाद से ही वे पार्टी की चुनावी सरगर्मियों से दूर हो गए थे और उनके कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं काफी समय से चल रही थी। लेकिन मंगलवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा की अध्यक्षता में शामिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें