फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो से पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोडी कांग्रेस में शामिल, कुमारी सैलजा की अध्यक्षता में शामिल हुए

विज्ञापन
पार्टी में शामिल होने की घोषणा करती कुमारी शैलजा। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
मंगलवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने रोड़ी, डबवाली, रानियां और सिरसा में कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभा की। इस मौके पर रोड़ी में इनेलो के पूर्व सांसद एवं विधायक रहे चरणजीत सिंह रोड़ी व पूर्व सांसद डॉ. सुशील इंदौरा ने कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सैलजा की मौजूदगी में इनेलो छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया। कुमारी सैलजा ने कहा कि चरणजीत सिंह व डॉ. सुशील इंदौरा को पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र भाजपा के घोषणापत्र की तरह खोखले वायदों वाला नहीं है। 5 वर्ष पहले भाजपा ने सरकार बनाते समय 154 वायदे किए थे। उनमें से कोई भी वायदा पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही सभी वर्गों से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष सैलजा ने कहा कि आज प्रदेश सरकार के पास मुद्दे तो क्या उन वादों का भी जवाब नहीं है जिनके सपने दिखाकर भाजपा सत्ता में आई थी। आज जब लोग इनसे जवाब मांग रहे हैं तो भाजपा नेता मुंह छिपाते फिर रहे हैं।
31 साल पहले चौटाला गांव में आई थी : सैलजा
कुमारी सैलजा ने बताया कि 1988 में वो चौटाला गांव में आई थीं। युवावस्था में कांग्रेस पार्टी ने मुझे सांसद बनाने का मौका इसी क्षेत्र से दिया। स्वर्गीय चौधरी दलबीर सिंह के समय से लेकर आज तक मुझे आपका जिस कदर से प्यार व सहयोग मिल रहा है उसी की बदौलत मुझे कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। आज यह गर्व की बात है कि पूरे भारत देश में मैं अकेली महिला ही किसी राज्य की मुखिया होने का दायित्व मिला। 1999 में चौटाला के इसी मैन चौक से एक बहुत बड़े जलसे का आयोजन किया गया। अंधेरा बहुत छा गया था चांदनी रात की रोशनी में भी हमने अपने क्रांति यात्रा को पूरे चौटाला गांव के अंदर लेकर गए। चौटाला गांव के लोगों ने हमें काफी स्नेह दिया।
विज्ञापन

बोलीं, पूरे देश में रहा है चौटाला गांव का वर्चस्व
राजनीति के अंदर काफी उतार-चढ़ाव आते हैं। हमने बुरे से बुरा वक्त भी देखा है और अच्छे से अच्छा वक्त भी देखा है। आज हमारे सामने बहुत बड़ी चुनौती है। चौटाला के ग्रामीण इस बात से भलीभांति परिचित हैं कि एक वक्त ऐसा भी था कि चौटाला गांव का वर्चस्व पूरे भारत में रहा। पंजाब में अकाली दल सरकार के समय में चिट्टे नशे का प्रचलन बहुत अधिक मात्रा में फैला हुआ था। जैसे ही पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनी तो सबसे पहले उन्होंने वहां पर चिट्टे नशे के ड्रग माफिया को चलता करने का काम किया। पंजाब से सटे हरियाणा प्रांत के अंदर इस चिट्टे नशे ने पैर पसार दिए। सरकार ने इस चिट्टे नशे के लिए किसी भी प्रकार का कोई कठोर कदम नही उठाया। उसी की बदौलत आज का युवा वर्ग नशे के दलदल में पूरी तरह से फंस चुका है। कांग्रेस की सरकार आने पर मैं आपको विश्वास दिलाती हूं कि चिट्टे नशे से निजात दिलवाई जाएगी ड्रग माफिया को खदेड़ने का काम किया जाएगा। हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने पर गरीब, किसान के कर्जे माफ किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें