फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ऐलनाबाद में कोर्ट परिसर में बने चैंबर्स का उद्घाटन, उच्च न्यायालय चंडीगढ़ के न्यायाधीश संजय वशिष्ठ ने किया परिसर का निरीक्षण

Sun, 08 Dec 2024 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
एडवोकेट चैंबर भवन का उद्घाटन करते उच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय वशिष्ठ। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऐलनाबाद। शहर के कोर्ट परिसर में एडवोकेट चैंबर्स भवन बनाया गया है। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय चंडीगढ़ के न्यायाधीश संजय वशिष्ठ ने नवनिर्मित चैंबर्स का उद्घाटन किया और नवनिर्मित परिसर का निरीक्षण कर संबंधित जानकारी ली।

जिला न्यायाधीश बाणी गोपाल शर्मा, एसीजेएम कृष्णकांत, सीजेएम मनीष नागर, एसडीजेएम आशीष आर्या, जेएमआईसी प्रतीत सिंह धोनचक, एमडीएम राजेश कुमार आदि ने उनका स्वागत किया। इसके बाद बार एसोसिएशन के प्रधान बलकार सिंह थिंद की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान न्यायाधीश संजय ने पीड़ितों को समुचित न्याय दिलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मामलों को निपटाने के लक्ष्य को पूरा करने के बजाय त्वरित न्याय दिलवाने और न्याय के सिद्धांतों को पूरा करने के लिए सामूहिक प्रयास जारी रहें।
विज्ञापन


करीब आठ माह में ही चैंबर्स का भवन निर्माण पूरा करवाने पर उन्होंने बार के सभी पदाधिकारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐलनाबाद बार एसोसिएशन के प्रधान बलकार सिंह थिंद ने अपनी विशेष रूचि दिखाई है। आठ माह के समय में ही चैंबर्स की मंजूरी, स्थापना कर करीब 29 चैंबर्स का निर्माण करवाया गया है।
विज्ञापन


सचिव मोहित शर्मा ने संचालन किया। प्रवीन शर्मा ने कविता सुनाकर जजों का स्वागत किया। बार एसोसिएशन ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर उनको सम्मानित किया। इस मौके पर अजायब सिंह बराड़, राकेश बबर, महाबीर सिंह पंवार, मनिंद्र सिंह सिद्धू, भरत शर्मा, संदीप कामरा, बलराज सिंह खोसा आदि मौजूद रहे।सचिव मोहित शर्मा ने संचालन किया। प्रवीन शर्मा ने कविता सुनाकर जजों का स्वागत किया। बार एसोसिएशन ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें