फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: युवक का अपहरण कर रिजॉर्ट में ले जाकर पीटा

Sun, 08 Dec 2024 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। मोहता मार्केट में एक युवक का कुछ युवकों ने अपहरण कर लिया और एक रिजॉर्ट में ले जाकर उसकी पिटाई की। शहर थाना पुलिस ने घायल भादरा बाजार निवासी योगेश का बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। योगेश मोहता मार्केट में कपड़े की दुकान में नौकरी करता है।

योगेश का कहना है कि वीरवार शाम को अपने दोस्त सोनू सैन के साथ बातचीत कर रहा था। इसी दौरान जंडवाला मोहल्ला निवासी राजीव सैनी उसके पास आया और हाथ पकड़कर कहने लगा कि कोई काम है, मेरे साथ चल। राजीव उसे कुछ दूरी पर खड़ी एक कार के पास ले गया। कार में पहले से सोनू बंसल, हर्ष व डांगी निवासी जंडवाला मोहल्ला मौजूद थे। राजीव ने कार की खिड़की खोलकर उसे धक्का देकर अंदर डाल लिया। आरोप है कि राजीव ने योगेश को धमकी दी कि शोर मचाया तो जान से मार देंगे। इसके बाद ये लोग एक रिजॉर्ट में ले गए। यहां पर विक्रम निवासी सिरसा व चार-पांच अन्य ल़ड़के मौजूद थे। उक्त लोगों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया और मारपीट करने लगे। योगेश का कहना है कि ये लोग उसे बार-बार चोरी करने की हां करने के लिए कह रहे थे, परंतु उसने आज तक कोई चोरी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक घंटा बंधक बनाने के बाद उक्त लोग उसे कार में सतनाम चौक के पास ले गए और धमकी दी कि अगर पुलिस को शिकायत की तो जान से मार देंगे। इसके बाद ये लोग उसे सड़क पर छोडक़र चले गए। योगेश का कहना है कि उसने घटना के बारे में बड़े भाई भीम गोयल को बताया। वह उसे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल ले गया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही जांच के दौरान जो सच्चाई सामने आएगी, उसी अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें